{"_id":"5c0d4acbbdec2241d045b536","slug":"81544374987-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला डाक्टर को विदेश ले जाने का झांसा देकर की शादी व स्थापित किए शरीरिक संबंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला डाक्टर को विदेश ले जाने का झांसा देकर की शादी व स्थापित किए शरीरिक संबंध
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
महिला डाक्टर को विदेश ले जाने का झांसा दे रचाई शादी
संबंध बनाने के बाद चला गया कनाडा, लौटकर नहीं आया
पुलिस ने एनआरआई के खिलाफ दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। विदेश ले जाने का झांसा देकर एक फिजियोथेरेपी महिला डाक्टर से शादी रचाकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में थाना वुमन फिरोजपुर ने रविवार को आरोपी एनआरआई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी कनाडा में रहता है।
क्षेत्र के प्रेम नगर में रहने वाली महिला डा. नाजिया भट (32) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 23 फरवरी 2016 को उसकी शादी अमरिंदर सिंह वासी गली नंबर-एक, गोपाल नगर मजीठा रोड अमृतसर (मौजूदा समय में कनाडा में रह रहा है) के साथ हुई थी। शादी ईसाई धर्म रीति रिवाज के मुताबिक हुई थी। अमरिंदर ने उसे शादी के बाद कनाडा ले जाने की बात कही थी। अमरिंदर जब तक भारत में रहा उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए। उसके बाद वह कनाडा चला गया, फिर वापस लौटकर नहीं आया और न ही उसे अपने साथ कनाडा लेकर गया। अमरिंदर ने उसके साथ धोखा किया है। उधर, थाना वुमन फिरोजपुर ने पीड़ित डाक्टर के बयान पर आरोपी अमरिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच-पड़ताल कर रहे एएसआई बलविंदर सिंह के मुताबिक आरोपी अमरिंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।