फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ठगी मामले में पटियाला निवासी मां-बेटी पर मामला दर्ज

ठगी मामले में पटियाला निवासी मां-बेटी पर मामला दर्ज

Sat, 23 Jun 2018 09:36 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
ठगी मामले में पटियाला निवासी मां-बेटी पर मामला दर्ज
कमेटियां डालने के नाम पर 9.75 लाख ठगे
विज्ञापन

ठगी के मामले में पटियाला निवासी मां-बेटी पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर। कमेटियां डालने के नाम पर पैसा एकत्र कर वापस न कर 9.75 लाख की ठगी करने के मामले में थाना सिटी पुलिस ने पटियाला निवासी मां-बेटी पर केस दर्ज किया है। मुक्तसर निवासी बलराज सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने बेटे विजय कुमार की शादी 2009 में पटियाला में की थी। उसके बेटे की पत्नी अलका बांसल के जान-पहचान की पटियाला निवासी कांता रानी व उसकी बेटी हिना उसके लड़के को हमेशा कमेटियों का काम करने का कहती थी। वह हर समय उन्हें मोटी कमाई का लालच देती रहती। जुलाई 2015 में दोनों अचानक उनके घर आ गईं। उन्होंने बताया कि वह अबोहर आई थी। उस समय भी उन्होंने कमेटियों का झांसा दिया। इस कारण वह उनके झांसे में आ गए। जिस पर कांता रानी ने बैंक आफ कामर्स का अपना खाता नंबर दिया। जिसके बाद उन्होंने लगातार 18 फरवरी 2016 को 50 हजार, 25 फरवरी 2016 को 34 हजार 200, 11 अप्रैल 2016 को 54 हजार 335 रुपये, 21 अप्रैल को 24 हजार 300, दो मई को 60 हजार, छह मई को 15 हजार 85, 19 मई को 75 हजार, 27 जुलाई को 50 हजार के अलावा अन्य राशि सहित 6 लाख 59 हजार 970 रुपये जमा कराए। कांता रानी व हिना के पास तीन कमेटी चल रही थी। अलग-अलग पहले 20 सदस्य वाली और फिर 15 सदस्य वाली कमेटी चलाई। ऐसे करते हुए उनके पास कुल 16 लाख 75 हजार रुपये चले गए। जिनमें से उन्होंने सात लाख रुपये तो लौटा दिए। मगर बाकी 9 लाख 75 हजार रुपये नहीं लौटाए। इस बारे में 22 जून 2017 को एक पंचायती तौर पर भी बातचीत हुई थी। जिसमें उन्होंने 9 लाख रुपये देने की बात कही और दो लाख अक्टूबर में देने का वादा किया। मगर बाद उनके पैसे नहीं लौटाए। बार-बार पूछने पर वह टाल-मटोल करती रही। तब जाकर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस की जांच के बाद कांता रानी व उसकी बेटी हिना निवासी छत्ता नानू मल, नजदीक पांधिया वाला वेहड़ी, नजदीक शिव मंदिर पटियाला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed