{"_id":"59761f4d4f1c1b89228b47d0","slug":"71500913485-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन मारपीट में देवर-भाभी समेत तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिशन मारपीट में देवर-भाभी समेत तीन जख्मी
Updated Mon, 24 Jul 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिशन मारपीट में तीन लोग जख्मी
सभी अस्पताल में भर्ती, पुलिस के पास शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
रंजिशन मारपीट करने के दो विभिन्न मामलों में देवर-भाभी समेत तीन लोग जख्मी हो गए हैं। उनको सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पहली घटना कपूरथला-करतारपुर रास्ते पर स्थित गांव बूलेवाल की है। वहां पर पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में देवर-भाभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजनों ने दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव बूलेवाल वासी सुखविंदर सिंह (40) ने बताया कि उनके पड़ोसी की ओर से गांव स्थित सरकारी स्कूल की जमीन पर कब्जा किया हुआ था। इसे कुछ माह पहले पंचायत ने छुड़वा लिया था। पड़ोसी संदेह करता था कि उनकी शिकायत पर पंचायत ने कब्जा छुड़वाया है।
इस रंजिश में उसने परिजनों से मिलकर उस पर हमला कर दिया। मारपीट का शोर सुनकर उसकी भाभी जसविंदर कौर पत्नी प्यारा सिंह बीच-बचाव के लिए आई तो हमलावरों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। ड्यूटी डॉक्टर के मुताबिक दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। झगड़े संबंधी एमएलआर थाना कोतवाली पुलिस को भेज दी है।
वहीं गांव सिधवां दोना के पास स्थित नहर पर तीन बाइक पर सवार युवकों ने एक युवक पर हमला कर घायल कर दिया। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। सिविल अस्पताल में भर्ती प्रदीप कुमार के परिजनों ने बताया कि वह कपूरथला में काम करता है। रविवार देर रात छुट्टी होने से वह निजी काम के लिए कपूरथला की ओर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में तीन बाइक सवार युवकों ने उसे जबरदस्ती बाइक से नीचे खींच लिया, उस पर हमला बोल दिया। इस दौरान दूसरी ओर से आ रही कार को देखकर हमलावर भाग निकले। मारपीट संबंधी थाना सदर पुलिस को सूचित किया गया है।