{"_id":"5b0ecebb4f1c1b9c6e8b55b9","slug":"61527697083-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिगा से दुराचार की कोशिश में एक नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिगा से दुराचार की कोशिश में एक नामजद
Updated Wed, 30 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग को घर में खींच रेप का प्रयास
पीड़ित लड़की की मां के बयान पर पुलिस ने युवक पर दर्ज किया केस
फरार आरोपी की तलाश में थाना भुलत्थ पुलिस कर रही है छापामारी
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। थाना भुलत्थ पुलिस ने एक गांव में एक नाबालिग लड़की से दुराचार की कोशिश में युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी नाबालिग लड़की मंगलवार की शाम तबियत ठीक न होने के कारण गांव के क्लीनिक पर दवा लेने जा रही थी। रास्ते में पहले से ही घात लगाकर खड़े के गांव का युवक ने उसकी बेटी को जबरदस्ती खींच कर अपने घर ले गया और घर का दरवाजा बंद करके उससे जबरदस्ती की कोशिश करने लगा। लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। काफी देर तक लड़की के घर न पहुंचने पर माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान लड़की किसी तरह लड़के के चंगुल में से निकल कर घर की तरफ दौड़ी और अपने घर के कमरे में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। घर वालों ने बहुत मुश्किल से दरवाजा खुलवाया तो देखा कि लड़की के कपड़े फटे थे। लड़की ने जख्मी हालत में रोते हुए सारी व्यथा बयां की। सूचना मिलने पर भुलत्थ पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को सरकारी अस्पताल में दाख़िल कराया। तबियत ठीक न होने के कारण लड़की ने बयान नहीं दिए। मामले की जांच कर रही सब इंस्पेक्टर सीमा रानी ने बताया आरोपी बलराज सिंह पुत्र नछत्तर सिंह घटना के बाद से घर से फरार है। थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश के लिए छापामारी जारी है।