{"_id":"5a0f159e4f1c1bc1678bc1f1","slug":"61510938014-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के चालक से अभद्र व्यवहार, चौराहे पर हंगामा, एसीपी ने शांत किया मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के चालक से अभद्र व्यवहार, चौराहे पर हंगामा, एसीपी ने शांत किया मामला
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता के चालक से दुर्व्यवहार पर हंगामा
रोबिन सांपला ने की ट्रैफिक पुलिस कर्मी को सस्पेंड करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
बीएमसी चौक में ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला के करीबी राबिन सांपला के ड्राइवर के साथ दुर्व्यवहार करनेे पर हंगामा हो गया। मौके पर राबिन सांपला पहुंचे। उन्होंने डीसीपी समेत आला अधिकारियों को मामले के बारे में बताया। इस पर एसीपी ट्रैफिक हरविंदर भल्ला पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
रोबिन सांपला के ड्राइवर हरमिंदर सिंह बबल निवासी मॉडल हाउस ने बताया कि वह अपनी मां को अस्पताल से लेकर घर जा रहा था। इस दौरान बीएमसी चौक पर ट्रैफिक मुलाजिम ने उन्हें रोका। ट्रैफिक मुलाजिम ने उनसे गाड़ी के कागजात मांगे तो उन्होंने कागजात और अन्य दस्तावेज दिखा दिए। ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम ने उनसे अभद्र भाषा में व्यवहार किया। इस पर जब उन्होंने एतराज जताया और बताया कि वह रोबिन सांपला के ड्राइवर हैं तो वह उन्हें गालियां निकालने लगा। रोबिन सांपला अपने समर्थकों समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस कर्मी के इस व्यवहार की निंदा करते हुए उसे सस्पेंड करने की मांग की। एसीपी भल्ला ने मौके पर पहुंचकर सारी घटना का ब्योरा लेकर राबिन को आश्वासन दिया।