फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दरिया ब्यास के किनारे अवैध शराब का खेल बेनकाब, लाहन का जखीरा बरामद

दरिया ब्यास के किनारे अवैध शराब का खेल बेनकाब, लाहन का जखीरा बरामद

Tue, 26 Mar 2019 10:36 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 26 Mar 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
दरिया ब्यास के किनारे अवैध शराब का खेल बेनकाब, लाहन का जखीरा बरामद
पुलिस ने बरामद किया लाहन का जखीरा
विज्ञापन

छह थानों में आठ तस्करों पर मामला दर्ज, तीन गिरफ्तार
आबकारी विभाग की टीम ने पुलिस के साथ चलाया सर्च आपरेशन
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। आबकारी विभाग और पुलिस की टीम ने छापामारी कर ब्यास दरिया के किनारे से लाहन का जखीरा बरामद किया है। छह थानों की पुलिस ने आठ तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीन तस्करों को दबोचकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
आबकारी विभाग के एक्साइज इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने थाना फत्तूढींगा की पुलिस के साथ दरिया ब्यास के किनारे छापामारी की थी। यहां गड्ढों में दबाकर रखी लाहन तिरपाल से ढकी मिली। एक के बाद एक पुलिस ने कई गड्ढों से लाहन बरामद की। एक्साइज इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह के अनुसार थाना फत्तूढींगा की पुलिस की मदद से शराब तस्करों जरनैल सिंह, सौदागर सिंह, प्रेम सिंह, शेर सिंह और बिल्लू सभी निवासी गांव बागूवाल से 1300 लीटर लाहन बरामद की गई।
विज्ञापन

वहीं थाना तलवंडी चौधरियां के एएसआई भूपिंदर सिंह ने अड्डा मुंडी मोड़ पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि कश्मीर सिंह निवासी गांव अमृतपुर राजेवाल दरिया ब्यास की रेत में लाहन छिपाकर लाता है। फिर उससे शराब बनाकर बेचता है। इस समय भी वह लाहन लेकर आ रहा है। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे 320 लीटर लाहन और 6400 रुपये की नकदी बरामद की गई। थाना कबीरपुर के एसआई रणजीत सिंह और एएसआई दर्शन सिंह ने गांव हुसैनपुर बुल्ले से ठाना सिंह निवासी आहलीकलां को दबोचा। उससे 1490 नशे की गोलियां बरामद हुई। ऐसे ही दरिया ब्यास की तरफ से सेवा सिंह निवासी गांव आहलीकलां सिर पर प्लास्टिक की कैनी उठाए आता दिखाई दिया। उससे 12750 मिली शराब बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed