फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पति और सास ने बहू पर केरोसीन छिड़कर जलाने का किया प्रयास

पति और सास ने बहू पर केरोसीन छिड़कर जलाने का किया प्रयास

Sat, 06 Oct 2018 10:17 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
पति और सास ने बहू पर केरोसीन छिड़कर जलाने का किया प्रयास
पति और सास ने किया जिंदा जलाने का प्रयास
विज्ञापन

मायके वालों ने झुलसी युवती को अस्पताल में कराया दाखिल
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। दहेज के लालच में पति और सास ने शुक्रवार को बहू पर केरोसिन छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। इससे युवती गंभीर रूप से झुलस गई। पड़ोसियों के सूचना देने पर मायके वालों ने उसे जीरा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना जीरा सिटी ने शनिवार को पीड़िता के बयान पर आरोपी पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी शादी अमरनाथ के बेटे तरसेम लाल निवासी जीरा के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति और सास ने दहेज की मांग कर उसे तंग करना शुरू कर दिया था। मायके से दहेज नहीं लाने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शुक्रवार की रात पति तरसेम लाल और सास शिमला रानी ने उस पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। इससे वह झुलस गई। पड़ोसियों मायके वालों को घटना के बारे में जानकारी दी। मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे और उसे सिविल अस्पताल जीरा में दाखिल करवाया। थाना सिटी पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी पति तरसेम लाल और सास शिमला रानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed