फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   चौंकीदारों को बंधक बनाकर गोदाम से 120 गट्टे चावल लूटे

चौंकीदारों को बंधक बनाकर गोदाम से 120 गट्टे चावल लूटे

Fri, 27 Jul 2018 10:33 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
चौंकीदारों को बंधक बनाकर गोदाम से 120 गट्टे चावल लूटे
चौकीदारों को बंधक बना गोदाम से 120 गट्टे चावल लूटे
विज्ञापन

कैंटर सवार आठ आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। थाना सदर के गांव पिपली से अराईयांवाला रोड पर स्थित एक निजी कंपनी के गोदाम से दो चौकीदारों को बंधकर बनाकर चावल के 120 गट्टे लूटकर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कैंटर सवार आठ अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयान में अराईयांवाला कलां निवासी टेक सिंह ने बताया कि वह फाइव आर प्राइवेट कंपनी गुरुग्राम के पिपली से अराईयांवाला रोड पर स्थित मोहनजीत सिंह गोदाम में बतौर चौकीदार काम करता है। 25 जुलाई को शाम 7 से सुबह 7 बजे तक उसकी गोदाम में ड्यूटी थी और उसके साथ बिक्कर सिंह भी ड्यूटी पर तैनात था। रात करीब साढ़े 12 बजे दो व्यक्ति गोदाम में आए और उनके साथ हाथापाई करने लगे। बाद में 5-6 लोग और आ गए जिन्होंने मिलकर दोनों चौकीदार के हाथ बांध दिए और मोबाइल फोन छीनकर कमरे में बिठा दिया। इसके बाद आरोपी कैंटर में चावल के 120 गट्टे लादकर फरार हो गए। चोरी हुए चावल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बनती है। जांच अधिकारी एएसआई बेअंत सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने बयान के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed