{"_id":"5a008cbb4f1c1bd1538bb386","slug":"41509985467-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीयू की छात्रा का अपहरण, रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एलपीयू की छात्रा का अपहरण, रेप की कोशिश
Updated Mon, 06 Nov 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा का अपहरण कर रेप की कोशिश
दोनों आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
यूनिवर्सिटी पढ़ने जा रही एक छात्रा का दो लोगों ने आई-20 कार में अपहरण कर लिया। वे उसे जबरन रेलवे स्टेशन के पास गेस्ट हाउस पर ले गए। वहां पर उन्होंने उसके साथ दुराचार की कोशिश की। छात्रा किसी तरह से छूटकर घर वापस आ गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान किशनपुरा के रहने वाले गोल्डी प्रिंस और गुलशन गिल निवासी रिशी नगर के तौर पर हुई है। पीड़िता का कहना था कि वह यूनिवर्सिटी जा रही थी कि रास्ते में दोनों ने आई-20 कार में उसका अपहरण कर लिया। वे उसके मुंह पर हाथ रखकर जबरन उसको गेस्ट हाउस ले गए। वहां पर उसके साथ दुराचार की कोशिश की गई। बारादरी थाना के एसएचओ बलवीर सिंह का कहना है कि कार को बरामद कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।