फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पूर्व प्रिंसिपल ने महिलाओं से की बदसलूकी, नारेबाजी

पूर्व प्रिंसिपल ने महिलाओं से की बदसलूकी, नारेबाजी

Wed, 27 Feb 2019 09:46 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 27 Feb 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रिंसिपल ने महिलाओं से की बदसलूकी, नारेबाजी
महिलाओं से बदसलूकी के खिलाफ दिया धरना
विज्ञापन

पुलिस ने आदर्श स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल प्रिंसिपल के खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। गांव रंसीह कलां के आदर्श स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल ने कुछ महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हुए उन्हें जातिसूचक शब्द कह दिए। इससे माहौल गर्मा गया और गांव के सरपंच मिंटू की अगुवाई में स्कूल के बाहर धरना लगा दिया गया। थाना निहालसिंह वाला पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज कर दिया, जिसके बाद धरनाकारी शांति हुए और धरना समाप्त कर दिया गया।
सरपंच मिंटू ने बताया कि बीते सप्ताह ही आदर्श स्कूल प्रबंधन रंसीह कलां के खिलाफ मिड डे मील का सरकारी अनाज बेचने के आरोप में केस दर्ज हो चुका है। इसके बावजूद प्रबंधन अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा है। कमेटी प्रबंधन नरिंदर सिंह रंधावा की बेटी तथा रंसीह कलां स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल हरसिमरन कौर रंधावा बुधवार को स्कूल आई थी। इस दौरान कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल गई। हरसिमरन कौर ने महिलाओं को स्कूल से निकल जाने के लिए कह दिया और उनके साथ गाली गलौज करने समेत जातिसूचक शब्द भी कहे।
विज्ञापन

महिलाओं ने गांव के सरपंच से इसकी शिकायत की। इसके बाद सरपंच ने गांव वासियों के साथ स्कूल के बाहर धरना लगा दिया और स्कूल के अंदर ही हरसिमरन कौर को बंद कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही थाना निहालसिंह वाला की पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। थाना प्रिभारी परमजीत सिंह ने धरनाकारियों को बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed