{"_id":"5a9ec2104f1c1b0d658b5e5c","slug":"21520353808-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के दिन नौजवान की हत्या मामले में छह गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली के दिन नौजवान की हत्या मामले में छह गिरफ्तार
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
होली के दिन नौजवान की हत्या मामले में छह गिरफ्तार
आरोपियों से दो मोटरसाइकिल, एक किरपाण, दो दस्ते और रॉड बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
जैतो (फरीदकोट)।
स्थानीय पुलिस ने होली वाले दिन यहां की पीरखाना बस्ती में नौजवान की हत्या करने के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान जैतो निवासी आड़ी उर्फ राधे, नवल किशोर, अश्विनी कुमार भिंडी, साहिल, ढोला व रोहित कुमार के रूप में हुई। उनसे वारदात में उपयोग दो मोटरसाइकिलों समेत एक किरपाण, दो दस्ते और रॉड आदि हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।
डीएसपी(डी) फरीदकोट यादविंदर सिंह बाजवा व थाना जैतो प्रभारी इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि होली वाले दिन 2 मार्च को धानक बस्ती निवासी राकेश कुमार (22) की हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस के पास मृतक के भाई बिट्टू कुमार ने बयान दर्ज करवाया था कि उस दिन दोपहर करीब दो बजे बाइक पर नौजवानों की टोली उनके मोहल्ले में हुल्लड़बाजी कर रही है जिसपर उसके भाई राकेश कुमार ने उन्हें ऐसा करने रोका। इसी बात की रंजिश में उक्त नौजवानों ने राकेश कुमार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और उसके सिर पर बेसबॉल बल्ले से वार किया जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने जैतो निवासी आड़ी उर्फ राधे, नवल किशोर, अश्विनी कुमार भिंडी व साहिल के अलावा 5-6 अज्ञात पर केस दर्ज किया हुआ था और उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान मंगलवार को थाना जैतो प्रभारी इंस्पेक्टर जगदेव सिंह को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी जैतो-दबड़ीखाना रोड पर स्थित ड्रेन के पास बैठे हुए है। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी ने दबिश देते हुए उक्त छह आरोपियों को काबु कर लिया। इन सभी आरोपियों को 7 मार्च बुधवार को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।