{"_id":"5ace393a4f1c1b603e8b4abd","slug":"201523464506-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत बंद के दौरान दो गुटों में हुई थी झड़प

अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
भारत बंद के दौरान दो गुटों में हुई झड़प के मामले में थाना सिटी पुलिस ने आठ लोगों को नामजद कर 17 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी बात को लेकर वीरवार को भी परचा रद्द कराने की एवज में कुछ समय के लिए शहर का बाजार बंद करवाया गया। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचने पर थोड़ी देर बाद बाजार खुल दिया गया।
मनोहर लाल (56) वासी अड्डा खाई वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि बुधवार वो और शिव कुमार अपनी दुकान बंद करके अपने भाई अशोक की दुकान सेनटरी पर चाय पी रहे थे। उसी समय बाइक पर कुछ व्यक्ति आए और दुकान बंद करने की बात करने लगे। उन्होंने कहा कि चाय पीकर दुकान बंद कर देंगे। उसी समय उनके साथ आए हुए लोगों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इसी बात पर दोनों गुटों में झगड़ा हो गया। आरोपियों ने तेजधार हथियार से उन पर हमला किया। पुलिस ने मनोहर के बयान पर आरोपी अंकुश (बजरंग दल का प्रधान), बंटी बजाज, मोंगा बेकरी वाला, पंकज मल्होत्रा, तरूण पायलट, भोला, रहेजा व बबल को नामजद कर नौ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इसी बात पर वीरवार को आरोपियों ने फिर से बाजार बंद करवा दिया और दर्ज परचें रद्द करने की मांग करने लगे। उसी समय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और थोड़ी देर बाद बाजार खुलवा दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि दर्ज पर्चे रद्द किए जाएंगे।