फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बाइक और बस की भिड़ंत में दो छात्रों की मौत, दो गंभीर जख्मी

बाइक और बस की भिड़ंत में दो छात्रों की मौत, दो गंभीर जख्मी

Mon, 26 Jun 2017 10:03 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
बाइक और बस की भिड़ंत में दो छात्रों की मौत, दो गंभीर जख्मी
बाइक और बस की भिड़ंत में दो छात्रों की मौत, दो जख्मी
विज्ञापन

फिरोजपुर। फिरोजपुर-मोगा रोड पर सोमवार की शाम बाइक और बस की टक्कर में बाइक सवार प्लस-वन के दो छात्रों की मौत हो गई और दो छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। एक छात्र की हालत गंभीर होने पर उसे फरीदकोट के मेडिकल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच छात्रों के शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचाए।
मामले की तहकीकात एएसआई रमेश कुमार के अनुसार अभिषेक पुत्र अनिल कुमार वासी बाजार नंबर एक फिरोजपुर कैंट, चांद उर्फ सूरज पुत्र बिटू निवासी इंद्रा कालोनी, मोहित पुत्र अशोक कुमार वासी छावनी व रवि कुमार पुत्र तरसेम वासी बस्टी टैंकावाली बाइक पर सवार होकर गांव वजीदपुर स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा जामनी साहिब माथा टेकने गए थे। वहां से माथा टेक कर चारों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

मोगा रोड पर पंजाब रोडवेज की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक समेत चारों सड़क पर गिर गए। हादसे में अभिषेक और चांद की मौत हो गई और मोहित व रवि गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हालत गंभीर होने पर मोहित को स्थानीय अस्पताल से फरीदकोट के मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। चारों एक ही स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थी हैं और उनकी आयु करीब 16-17 वर्ष की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed