फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   शराब के नशे में पुलिस को गाड़ी को मारी टक्कर, काबू

शराब के नशे में पुलिस को गाड़ी को मारी टक्कर, काबू

Sun, 31 Mar 2019 09:51 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 31 Mar 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में पुलिस को गाड़ी को मारी टक्कर, काबू
हादसे में थाना सदर का थानेदार भी घायल, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना सदर पुलिस की टीम शनिवार की रात को नाकाबंदी पर मौजूद थी। इस दौरान वहां से गुजर रही एक स्विफ्ट कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन गाड़ी रोकने के बजाय आरोपी ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। इसमें थाना सदर का एक थानेदार घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार चमकौर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता थानेदार वजीर चंद ने दर्ज करवाए बयान में आरोप लगाए हैं कि शनिवार की रात को वह पुलिस टीम के साथ थाना सदर के सामने नाकाबंदी पर मौजूद थे। रात करीब 9.45 बजे वहां से गुजर रही एक स्विफ्ट कार को पुलिस टीम ने टार्च से रुकने का इशारा किया लेकिन गाड़ी रोकने की बजाय आरोपी ने पुलिस टीम की ओर गाड़ी घुमा दी। पुलिस मुलाजिमों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं गाड़ी का संतुलन बिगड़ने के कारण आरोपी ने अपनी कार से सड़क किनारे खड़ी सरकारी स्कार्पियो को टक्कर मार दी। हादसे में शिकायतकर्ता की टांग पर चोट लगने से वह घायल हो गया। वहीं पुलिस टीम ने आरोपी को मौके पर दबोच लिया। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी की पहचान हरजिंदर सिंह वासी चक्कर वेद झुग्गे (फाजिल्का) के रूप में हुई है और हादसे के समय आरोपी पूरी तरह से शराब के नशे में चूर था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं घायल थानेदार को मोगा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी फाजिल्का में ड्राइवरी करता है और उक्त स्विफ्ट कार भी उसके मालिक की ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed