फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   जेल में मोबाइल पर बातें करती महिला कैदी काबू

जेल में मोबाइल पर बातें करती महिला कैदी काबू

Thu, 13 Sep 2018 09:44 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
जेल में मोबाइल पर बातें करती महिला कैदी काबू
जेल में मोबाइल पर बातें करती महिला कैदी काबू
विज्ञापन

बैरक की ट्यूब लाइट के नीचे छुपाकर रखे थे चार मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। मॉडर्न जेल के जनाना वार्ड के लंगर हाल के अंदर गुपचुप तरीके से मोबाइल पर बात कर रही एक कैदी को जेल प्रशासन ने पकड़ लिया है। वहीं जेल में चेकिंग के दौरान बैरक की ट्यूब लाइट के नीचे छुपाकर रखे चार मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली में पांच मोबाइल की बरामदगी को लेकर महिला कैदी और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

सहायक सुपरिंटेंडेंट मॉडर्न जेल कपूरथला अमरीक सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि जेल के जनाना वार्ड में महिला कैदी मोबाइल पर बातें करती है। उसने मोबाइल छुपाकर रखा हुुआ है। इस पर उन्होंने जनाना वार्ड की हेड मेटरन कुलविंदर कौर के साथ शाम साढ़े पांच बजे अचानक जनाना वार्ड के लंगर सेक्शन की चेकिंग की तो वहां पर दस साल की सजा भुगत रही महिला कैदी दलबीर कौर उर्फ बीरो निवासी गांव जब्बेवाल जिला शहीद भगत सिंह नगर मोबाइल पर बातें करते हुई पाई। उसे तुरंत काबू करके मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उन्होंने डिप्टी सुपरिंटेंडेंट और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सिक्योरिटी की मौजूदगी में बैरक नं. 1 के कमरा नं.10 की चेकिंग की गई तो कमरे के अंदर लगी ट्यूबलाइट के नीचे छुपाकर रखे चार मोबाइल लावारिस हालत में मिले। इसके आधार पर थाना कोतवाली की पुलिस ने महिला कैदी और एक अज्ञात कैदी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed