फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   डीजीपी ने दिये पंजाब के सभी पीजी में रहने वाले कश्मीरी विद्यार्थियों का ब्यौरा तैयार करने के आदेश

डीजीपी ने दिये पंजाब के सभी पीजी में रहने वाले कश्मीरी विद्यार्थियों का ब्यौरा तैयार करने के आदेश

Thu, 11 Oct 2018 10:17 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
डीजीपी ने दिये पंजाब के सभी पीजी में रहने वाले कश्मीरी विद्यार्थियों का ब्यौरा तैयार करने के आदेश
पीजी में रहने वाले सभी कश्मीरी विद्यार्थियों का ब्यौरा तैयार करें
विज्ञापन

डीजीपी के आदेश के बाद एसएसपी और पुलिस कमिश्नर ने मांगा संस्थानों से डाटा
सुरिंदर पाल
जालंधर। तीन कश्मीरी विद्यार्थियोें के आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने और हथियार बरामद होने की घटना के बाद डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने सभी एसएसपी और पुलिस कमिश्नर को आदेश दिए हैं कि वह संस्थानों में पढ़ रहे कश्मीरी विद्यार्थियों का पूरा ब्यौरा जुटाएं। डीजीपी के आदेशों के बाद पुलिस की टीमें कश्मीरी विद्यार्थियों का डोजियर बनाने में जुट गई है और उनको स्कैन किया जा रहा है।
दरअसल, जालंधर की यह तीसरी घटना, जिसमें कश्मीरी विद्यार्थी आतंकवादी या देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं। पहली घटना 27 अप्रैल को सामने आई थी, जब दिल्ली की साइबर क्राइम पुलिस ने जालंधर और राजपुरा में रेड कर पाक समर्थक दो कश्मीरी हैकर्स को गिरफ्तार किया था। पहले पुलिस ने राजपुरा से बारामूला के शाहिद मल्ला को गिरफ्तार किया गया। वह राजपुरा के आर्यन कॉलेज में बीसीए स्टूडेंट था। इसके बाद जालंधर के बस्ती बावा खेल एरिया में पीजी में रह रहे आदिल हुसैन तेली को पकड़ा गया। कुलगाम का आदिल जालंधर के सेंट सोल्जर कॉलेज में बीसीए का स्टूडेंट था। जांच में पता चला कि दोनों पाक समर्थक हैं और देश के खिलाफ उकसाने वाली हरकतें कर रहे थे। वेबसाइट हैक करने के बाद वे ‘फ्री कश्मीर, पाकिस्तान जिंदाबाद’ के मैसेज भी डालते थे। इसके बाद पुलिस ने गाजी अहमद मलिक, निवासी शोपियां (जम्मू कश्मीर) को हाल ही में पटियाला के बनूड़ स्थित आर्यन्स ग्रुप ऑफ पॉलिटेक्निक कॉलेज से गिरफ्तार किया था। गाजी जम्मू कश्मीर पुलिस के उस एसपीओ का करीबी रिश्तेदार है जो पीडीपी विधायक के श्रीनगर स्थित घर से सात राइफल्स लेकर फरार हो गया था। गाजी ने हिजबुल मुजाहद्दीन मिलिटेंट ग्रुप की सदस्यता हासिल कर ली थी। इसके बाद मंगलवार की रात को जालंधर में तीन कश्मीरी विद्यार्थियों जाहिद गुलजार, मोहम्मद इदरिश शास्त्रत्त् उर्फ नदीम और यूसुफ रफीक भट्ट को गिरफ्तार किया, जिनके पास से हथियार बरामद हुए।
विज्ञापन

डीजीपी सुरेश अरोड़ा का कहना है कि आतंकवादियों का नया मॉड्यूल सामने आया है, जिसमें वह अब स्टूडेंट्स की सहायता लेने लगे हैं। विद्यार्थियों की सहायता जहां आतंकवाद को फैलाने के लिए ली जा रही है वहीं सोशल मीडिया पर भी इनका इस्तेमाल किया जा रहा है। इसलिए पंजाब में पीजी व शिक्षा संस्थानों में पढ़ने वाले तमाम कश्मीरी विद्यार्थियों का पूरा ब्यौरा तैयार किया जा रहा है ताकि उनके बारे में पुलिस गहराई से जांच कर सके। डीजीपी के आदेशों के बाद तमाम एसएसपी और कमिश्नर होमवर्क में जुट गए हैं। अलग अलग टीमों का गठन कर शिक्षा संस्थानों से पूरा ब्यौरा मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed