फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   किसान बाजार में किसान को बातों में उलझा पैसों से भरा गल्ला ले फरार हुआ नशेड़ी

किसान बाजार में किसान को बातों में उलझा पैसों से भरा गल्ला ले फरार हुआ नशेड़ी

Thu, 03 Jan 2019 10:42 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 03 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
किसान बाजार में किसान को बातों में उलझा पैसों से भरा गल्ला ले फरार हुआ नशेड़ी
किसान को बातों में उलझा पैसों से भरा गल्ला ले उड़ा नशेड़ी
विज्ञापन

सैली रोड ट्रक यूनियन के पास लगा था किसान बाजार
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। किसान बाजार में बुधवार देर शाम नशेड़ी युवक ने किसान को बातों में उलझाया और पैसों से भरा गल्ला लेकर फरार हो गया। गांव सुंदरचक्क निवासी किसान ने जानकारी के अभाव में पुलिस को सूचना तक नहीं दी।

किसान सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से फार्म-टू-होम स्कीम के तहत किसानों को सप्ताह में 4 दिन विभिन्न स्थानों पर किसान बाजार लगाने की इजाजत दी है। बुधवार को सैली रोड ट्रक यूनियन के पास खाली ग्राउंड में किसान बाजार लगा था। देर शाम 7 बजे के करीब अंधेरा छाने लगा तो उसने बची हुई सब्जी समेटने के लिए मोबाइल की लाइट जलाई थी। एक युवक आया और उसे बातों में उलझाने लगा। सब्जी डिब्बे में रखने के लिए जैसे ही किसान पलटा तो युवक ने उसका मोबाइल छुपा दिया। अंधेरा महसूस होने पर किसान ने मोबाइल के बारे में पूछा तो युवक ने कहा कि एक व्यक्ति उसका मोबाइल उठाकर ट्रक के पीछे चला गया। जैसे ही किसान मोबाइल देखने ट्रक के पीछे गया तो युवक पैसे से भरा गल्ला उठाकर भाग गया। किसान ने बताया कि गल्ले में उसकी पूरे दिन की कमाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed