फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बाथरूम की टाइलों के नीचे छुपा रखा था मोबाइल, तीन कैदी नामजद

बाथरूम की टाइलों के नीचे छुपा रखा था मोबाइल, तीन कैदी नामजद

Fri, 03 Aug 2018 10:04 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
बाथरूम की टाइलों के नीचे छुपा रखा था मोबाइल, तीन कैदी नामजद
जेल में टाइलों के नीचे छुपाया मोबाइल, तीन कैदी नामजद
विज्ञापन

माडर्न जेल कपूरथला में बाथरूम की तलाशी के दौरान उखड़ी मिली टाइल
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। माडर्न जेल की बैरक के बाथरूम की टाइलों के नीचे कैदियों ने मोबाइल फोन दबा रखा था। बाथरूम की उखड़ी टाइल के नीचे दबा मोबाइल जेल प्रशासन ने बरामद किया है। थाना कोतवाली में तीन कैदियों के खिलाफ प्रीजन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
थाना कोतवाली की पुलिस को दी शिकायत में सहायक सुपरिंटेंडेंट जेल परमजीत सिंह ने बताया कि माडर्न जेल में रुटीन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान जब वह वार्ड नंबर 2 की चक्की नंबर 3 में बंद कैदी सोहन लाल पुत्र मलकीत राम निवासी बंगा, हवालाती राज तिलक पुत्र जोगिंदर राम बिलगा जिला जालंधर व हवालाती जगरूप पुत्र सरबजीत सिंह निवासी अकबरपुरा कपूरथला रोड गोइंदवाल साहिब जिला तरनतारन की चेकिंग की गई तो इनके पास से कुछ नहीं मिला। जब वह वार्ड से निकलने लगे तो बाथरूम के अंदर एक टाइल कुछ उखड़ी हुई दिखाई दी। इसके बाद टाइल को उखाड़ा गया। इस पर टाइल के नीचे पॉलीथिन के लिफाफे में बंद एक मोबाइल व बैटरी बरामद हुई। इसके बारे में पूछा गया तो किसी ने कोई पुष्टि नहीं की। इस पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन



जेल में कैदी से मोबाइल बरामद
गुरदासपुर। केंद्रीय जेल में कैदियों से मोबाइल बरामद होने का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है।गत दिवस भी तलाशी दौरान एक कैदी से मोबाइल बैटरी सहित बरामद किया गया। जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट सुरिंद्र कुमार ने सिटी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गत दिवस बैरक नंबर 7 की अचानक तलाशी ली गई। कैदी पवित्र सिंह उर्फ पवित्रजीत सिंह निवासी जोड़िया खुर्द डेरा बाबा नानक से एक मोबाइल फोन बैटरी सहित बरामद किया गया। सिटी पुलिस स्टेशन में तैनात जांच अधिकारी एएसआई विक्टर मसीहने बताया कि आरोपी के विरुद्ध धारा मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed