{"_id":"5b6090844f1c1b58488b7fb0","slug":"171533055108-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेत्रहीन के साथ ठगी मारने पर पांच के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेत्रहीन के साथ ठगी मारने पर पांच के खिलाफ केस
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
मुक्तसर। गहने पर मकान दिलाने के नाम पर दृष्टिहीन से ठगी के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव बुलारा (अमृतसर) निवासी हरप्रीत सिंह मुक्तसर में दृष्टिहीनों को पढ़ाते हैं। जब वह मुक्तसर में आए तो साजिशन कुछ गलत लोगों के हत्थे चढ़ गए। उन्होंने मकान दिलाने के नाम पर उनसे साढ़े तीन लाख रुपये ले लिए। उसने 25 मार्च 2018 से 24 फरवरी 2019 तक कोटकपूरा रोड पर कच्ची टिब्बी मार्ग की गली नंबर चार में एक मकान गहने लिया था जो किसी वरुण कुमार का था। इसका उन्होंने 16 मार्च को लिखित तौर पर इकरारनामा भी किया था। तीन माह के बाद ही जलालाबाद रोड निवासी वरुण कुमार पुत्र अशोक कुमार नामक व्यक्ति आया। उसने हरप्रीत सिंह से तीन माह का किराया मांगा तो उसने कहा कि वह तो उसे जानता ही नहीं है। मकान तो उसने वरुण कुमार से लिया है। उसे गहना दिया है और किराया तो देना ही नहीं है। बाद में पता चला कि गांव सीरवाली निवासी लखवीर सिंह उर्फ भोला ने खुद को वरुण कुमार पुत्र सोहन लाल बताते हुए उससे रुपये ऐंठे हैं। पीड़ित हरप्रीत सिंह ने थाने के समक्ष धरना लगाकर आत्महत्या की धमकी दी। इसपर पुलिस ने लखवीर सिंह उर्फ भोला निवासी सीरवाली, संत प्रकाश उर्फ गोल्डी निवासी गोनियाना चौक, अतुल कुमार प्रापर्टी डीलर निवासी कोटकपूरा रोड, बलजिंदर सिंह उर्फ रोसा निवासी मुकंदे वाला, सन्नी निवासी संगराना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि ठगी के आरोपियों ने 62 हजार रुपये पहले पीड़ित को लौटा दिए थे। पर्चा दर्ज होते ही सभी आरोपियों ने थाने पहुंचकर ग्रामीणों की मौजूदगी में 50 हजार रुपये और लौटा दिए हैं। ठगी करने वालों ने दो लाख 38 हजार रुपये शनिवार तक देने की बात कही है। पुलिस ने फिलहाल एक बार आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।