{"_id":"5a8da81c4f1c1ba1268bbb67","slug":"171519233052-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंटर इंटेलीजेंस ने हेरोइन व एक लाख ड्रग मनी समेत गिरफ्तार किए दो तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काउंटर इंटेलीजेंस ने हेरोइन व एक लाख ड्रग मनी समेत गिरफ्तार किए दो तस्कर
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेरोइन व एक लाख ड्रग मनी समेत दो तस्कर गिरफ्तार
कार में सवार होकर हेरोइन की सप्लाई देने आए थे फिरोजपुर-एआईजी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
काउंटर इंटेलीजेंस ने बुधवार शाम दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से हेरोइन और एक लाख रुपये की ड्रग मनी पकड़ी है। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी नरेंद्र पाल सिंह सिद्धू ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दरबारा सिंह पुत्र हजारा सिंह वासी गांव रूकना बेगू हेरोइन तस्करी का धंधा करता है और सीमांत रामलाल बस्ती निवासी गुरमीत कौर पत्नी बख्शीश सिंह से हेरोइन खरीद कर आगे नौजवानों को बेचता है। इन्हें पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर परमजीत सिंह, सब-इंस्पेक्टर तरलोचन सिंह व रजवंत सिंह काफी दिनों से पीछा कर रहे थे। एआईजी ने बताया कि उन्हें पता चला कि बुधवार को दरबारा सिंह व गुरमीत कौर मारुति कार में सवार होकर हाउसिंग बोर्ड स्थित बिजली बोर्ड दफ्तर के पास किसी को हेरोइन की सप्लाई देने आ रहे हैं। काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने शहर के अग्रसैन चौक पर कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के पास से सौ ग्राम हेरोइन और एक लाख रुपये की ड्रग मनी पकड़ी है। एआईजी ने बताया कि काउंटर इंटेलीजेंस ने छह दिसंबर 2017 को गुरमीत कौर के बेटे गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदा को 265 ग्राम हेरोइन व 13 लाख 70 हजार की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया था।