फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मॉडर्न जेल में कैदी ने फंदा लगाकर जान दी

मॉडर्न जेल में कैदी ने फंदा लगाकर जान दी

Sun, 15 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
मॉडर्न जेल में कैदी ने फंदा लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदकोट। स्थानीय केंद्रीय मॉडर्न जेल में शनिवार रात एक कैदी ने जेल परिसर स्थित साबुन फैक्ट्री में बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान कोटकपूरा की इंदिरा कालोनी निवासी गुरजंट सिंह (55) पुत्र बलवीर सिंह के रूप में हुई है।

कैदी नवंबर 2013 में थाना जैतो में दर्ज हुए हत्या के केस में 28 सितंबर 2017 को जिला व सेशन जज से हुई उम्रकैद की सजा को भुगतने के लिए जेल में बंद था। जेल प्रशासन के अनुसार ब्लॉक सी की बैरक नंबर एक में बंद गुरजंट सिंह शनिवार शाम कैदियों की गिनती के समय नहीं मिला। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। रात करीब 9 बजे वह जेल फैक्ट्री के बाथरूम में फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही डिप्टी जेल अधीक्षक इकबाल सिंह बराड़ व जेल अस्पताल के डॉ. हिमांशु गुप्ता मौके पर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। जेल प्रशासन ने रविवार को कैदी के शव को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे वारिसों के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि उक्त कैदी ने हाल ही में नियम के मुताबिक मिलने वाली पैरोल के लिए आवेदन किया था लेकिन उसके विरोधी पक्ष के पुलिस के पास एतराज जताने के चलते उसका आवेदन रद्द कर दिया गया था। इसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी परेशानी की वजह से उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed