{"_id":"5d2474458ebc3e6cd666cc26","slug":"15626701215-firozpur-news183","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुरः पत्नी से संबंध के शक में तीन लोगों ने तेजधार हथियार से की युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजपुरः पत्नी से संबंध के शक में तीन लोगों ने तेजधार हथियार से की युवक की हत्या
Tue, 09 Jul 2019 05:57 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर जीरा के गांव बहक गुजरां में तीन लोगों ने रास्ते में घेरकर तेजधार हथियारों से गुरबाग (19) की हत्या कर दी। आरोपियों में से सोनू को शक था कि उसकी पत्नी के साथ गुरबाग के संबंध हैं। थाना सदर जीरा पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी फरार है।
विज्ञापन
गांव बहक गुजरां निवासी प्रेम ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका बेटा गुरबाग (19) और उसका दोस्त मनी पुत्र जोगिंदर बाइक पर सवार होकर गांव लोहके कलां से अपने गांव लौट रहे थे। गांव बहक गुजरां के पास आरोपी मोहना, सोनू और सुखा निवासी निजामद्दीन फिरोजपुर ने गुरबाग को घेर लिया और उस पर किरच और कापे से वार किया।
विज्ञापन
गुरबाग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे सरकारी अस्पताल जीरा में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी चिंताजनक हालत देखते हुए उसे फरीदकोट के गुरु गोबिंद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले की तफ्तीश कर रहे इंस्पेक्टर बच्चन सिंह का कहना है कि प्रेम के बयान पर सोनू, मोहना व सुखा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। सोनू को शक था कि उसकी पत्नी के साथ गुरबाग के संबंध हैं, इसी रंजिश के तहत उक्त आरोपियों ने गुरबाग की हत्या की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।