{"_id":"5d163bf78ebc3e3cd371192b","slug":"156173821111-firozpur-news155","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी ने पत्नी को पीटने के बाद घर को लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशेड़ी ने पत्नी को पीटने के बाद घर को लगाई आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर। नशेड़ी पति ने पत्नी को पीटने के बाद घर की खिड़कियों व दरवाजे में ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी। पत्नी ने घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। पीड़िता की शिकायत पर थाना सिटी जीरा पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पति को काबू कर लिया है।
घटना जीरा शहर के गुरू तेग बहादुर नगर की है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता 23 वर्षीय पूजा रानी ने बताया है कि उसकी शादी तीन साल पहले गौरव कुमार के साथ हुई थी। गौरव नशे का आदी है। नशा करने से रोकने पर वह अक्सर ही उसके साथ मारपीट करता था। 25 जून की रात 11 बजे गौरव नशे की लत में धुत था। नशा करने से रोकने पर उसने मारपीट की। इसके बाद तेल छिड़क कर घर के दरवाजे व खिड़कियों पर आग लगा दी, जैसे-तैसे उसने अपनी जान बचाई।
थाना जीरा सिटी पुलिस के एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि पूजा की शिकायत के आधार पर आरोपी गौरव कुमार के विरुद्ध आईपीसी की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूजा के पिता ने बताया कि उन्हें गौरव के नशे का आदी होने की जानकारी शादी के बाद हुई, कई बार उन लोगों ने कोशिश की गौरव नशा छोड़ दे। वह हर बार उन लोगों को आश्वस्त करता था कि अब वह नशा नहीं करेगा, परंतु वह नशे छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहा था।