फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कारपोरेशन की बिल्डिंग इंस्पेक्टर से चार शातिर छीनकर ले गए पंद्रह लाख की कार

कारपोरेशन की बिल्डिंग इंस्पेक्टर से चार शातिर छीनकर ले गए पंद्रह लाख की कार

Fri, 28 Jun 2019 09:40 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
कारपोरेशन की  बिल्डिंग इंस्पेक्टर से चार शातिर छीनकर ले गए पंद्रह लाख की कार
फिरोजपुर। थाना सदर जीरा के अंतर्गत गांव लहिरा रोही के पेट्रोल पंप के नजदीक से चार शातिर नगर निगम मोगा की बिल्डिंग इंस्पेक्टर से पंद्रह लाख रुपये की हांडा सिटी कार छीनकर ले गए। पीड़िता मोगा से नौकरी कर कार से तलवंडी भाई लौट रही थी। थाना सदर जीरा पुलिस ने पीड़िता के बयान पर चार अज्ञात शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

हरप्रीत कौर वासी गांव भंगाली कलां थाना मजीठा जिला अमृतसर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मोगा कारपोरेशन में बिल्डिंग इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। मोगा से नौकरी कर अपनी हांडा सिटी कार से तलवंडी भाई लौट रही थी। गांव लहिरा रोही के पेट्रोल पंप के नजदीक चार शातिरों ने उसकी कार रुकवा ली। आरोपी चालक वाली शीट का शीशा तोड़कर उसकी कार लेकर फरार हो गए। कार में कई जरूरी दस्तावेज भी पड़े थे। थाना सदर जीरा पुलिस ने बयान के आधार पर चार अज्ञात शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed