{"_id":"5d163bed8ebc3e3c6b229353","slug":"15617382013-firozpur-news68","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरी पानी का विवाद गहराया, दोनों पक्षों की तरफ से हुई फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नहरी पानी का विवाद गहराया, दोनों पक्षों की तरफ से हुई फायरिंग
विज्ञापन
मल्लांवाला (फिरोजपुर)। मल्लांवाला-मक्खू रोड पर पड़ते गांव बूटे वाला में नहरी पानी के लिए उपजा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार दिन भर धरने के बाद शाम को किसान संगठनों ने पुरानी जगह पर नाली बना दी, जिसे सुबह किसान ने तोड़कर उसमें फिर धान लगा दिया गया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई। गोलियां चलने की बात जीरा के डीएसपी नरेंद्र सिंह ने स्वीकार की है।
किसान संघर्ष कमेटी के नेता सुखवंत सिंह पन्नू, नच्छत्तर सिंह, जोगा सिंह, रछपाल सिंह ने बताया कि किसान गुरमीत सिंह ने पचास साल पुरानी नाली को तोड़ कर अपने खेत में मिला लिया है, जिससे 180 एकड़ फसलों के लिए नहरी पानी का जाना बंद हो गया है। ऐसे में उन खेतों को पानी न मिल पाने से फसल के सूखने की आशंका बढ़ गई है। किसान गुरमीत सिंह का कहना है कि उक्त नाली उनके खेत के बीच से जा रही थी, जिसे उन्होंने तोड़ दिया है। वह अपने खेत के बीच से नाली नहीं बनने देंगे किसान अपने खेतों के लिए नहरी पानी चाहते है तो वह उनके खेत के एक साइड से नाली बना लें, इस नाली के एवज इतनी जगह या फिर नाली वाली जगह का मुआवजा हमें दे।
दूसरे दिन घटना को बढ़ते देख डीएसपी जीरा नरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार, एसडीएम जीरा व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि वह अन्य अधिकारियों के माध्यम से कोशिश कर रहे है कि मामले को सुलझा लिया जाए। इसके लिए दोनों पक्षों को मल्लावाला थाने में बुलाया गया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों से गोलियां चली हैं, इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।