फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बीडीपीओ कार्यालय में जाम टकराते मिले पंचायत सचिव व क्लर्क

बीडीपीओ कार्यालय में जाम टकराते मिले पंचायत सचिव व क्लर्क

Wed, 19 Jun 2019 10:08 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
बीडीपीओ कार्यालय में जाम टकराते मिले पंचायत सचिव व क्लर्क
बीडीपीओ कार्यालय में जाम टकराते मिले पंचायत सचिव व क्लर्क
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद दोनों कर्मचारियों को नोटिस
डायरेक्टर को कार्रवाई हित लिखकर भेजा: डीडीपीओ
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। कस्बा नडाला के बीडीपीओ कार्यालय में शाम के समय पंचायत सचिव व क्लर्क जाम टकराते पाए गए है। इस गलासी जंक्शन का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों कर्मचारियों को विभागीय उच्चाधिकारियों ने नोटिस थमा दिया है। जबकि वीडियो में कई और कर्मचारी कैमरे के आते ही भागते दिखाई दे रहे हैं।बीडीपीओ कार्यालय में देर शाम पंचायत सचिव सुुखविंदर सिंह और क्लर्क सरबजीत सिंह आफिसर के सरकारी टेबल पर शराब की बोतल, सोडे की बोतलें और नमकीन रखकर जाम टकराने लग पड़े। उनके साथ गुरदीप सिंह के अलावा अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। लेकिन सुखविंदर व सरबजीत शराब पी रहे थे। बीडीपीओ कार्यालय के मयखाना बनने की सूचना मिलने पर जैसे ही पत्रकारों का कैमरा वहां पहुंचा तो टेबल पर शराब व अन्य सामान रखा हुआ था और कर्मचारी इधर-उधर भागने लग पड़े। कर्मचारी तो कैमरे को देखकर इस कद्र घबरा गए कि मोबाइल वहीं छोड़कर भागने लगे। उनसे जब पूछा गया तो बोले कि वह तो पानी पीने की बात कहने लगे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद डीडीपीओ हरजिंदर सिंह ने दोनों कर्मचारियों को शोकाज नोटिस दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डायरेक्टर को लिखित में भेज दिया गया है। वहां से आदेश आते ही इनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed