फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सेंट्रल जेल फिरोजपुर में हवालाती ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

सेंट्रल जेल फिरोजपुर में हवालाती ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sun, 03 Jun 2018 10:08 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
सेंट्रल जेल फिरोजपुर में हवालाती ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
जेल में हवालाती ने फंदा लगा जान दी
विज्ञापन

पत्नी की हत्या का आरोप था, 17 मई को आया था जेल
सीसीटीवी कैमरे में छिपा है बलवंत की खुदकुशी का राज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। सेंट्रल जेल फिरोजपुर में रविवार की सुबह एक हवालाती ने बैरक में बनी शौचालय में साफे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। हवालाती अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में 17 मई को फिरोजपुर सेंट्रल जेल आया था। घटना सुबह करीब सवा चार बजे घटी है।
बताया गया हवालाती बलवंत सिंह (35) निवासी गांव ढंढी कदीम पर बीती 14 मई पत्नी परमजीत कौर की पीटकर हत्या कर दी थी। 15 मई की सुबह खुद ही बलवंत थाना सदर जलालाबाद में आ गया और कहने लगा कि उसकी पत्नी की उसके पुरुष मित्र ने हत्या कर दी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तहकीकात शुरू की। पुलिस को बलवंत पर ही शक हो गया। जब पुलिस ने बलवंत से थोड़ी शक्ति से पेश आए तो बलवंत ने सच स्वीकार कर लिया था। 17 मई को बलवंत को सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद किया गया।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि जिस बैरक में बलवंत सिंह बंद था वहां एक मुलाजिम की ड्यूटी लगी थी। रविवार की सुबह जेल मुलाजिम ड्यूटी के दौरान ही नहाने चला गया। हवालाती बलवंत सुबह करीब सवा चार बजे शौचालय गया और वहां पर साफे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। हवालाती बलवंत खुदकुशी की जानकारी मिलने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बलवंत को अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल सूत्रों के मुताबिक रविवार सुबह पौने चार से लेकर सुबह छह बजे तक की जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जाए तो पता चल सकता है कि ड्यूटी पर तैनात मुलाजिम किस समय कहां गया और कब अपनी ड्यूटी वाली जगह पर आया और कैसे मृत हवालाती को शौचालय से निकाला गया। यह सारा सच सीसीटीवी की फुटेज में छिपा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed