{"_id":"5ccf0aabbdec22070264acb7","slug":"141557072555-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा थाना सिटी के एएसआई ने राजस्थान फीडर नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोगा थाना सिटी के एएसआई ने राजस्थान फीडर नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर। कार में सवार होकर अपने दोस्त के साथ मोगा से फिरोजपुर की तरफ आ रहे थाना सिटी मोगा वन के एएसआई अमनदीप सिंह ने गांव घल्लखुर्द से गुजर रही राजस्थान फीडर नहर में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि एएसआई ने अपने दोस्त से कार रुकवाई और पूजा का सामान नहर में फेंकने के बहाने कार से उतरा और कूद गया। सूचना मिलते ही थाना घल्लखुर्द पुलिस ने नहर में गोताखोर उतारेष देर शाम तक एएसआई का कोई सुराग नहीं मिला है।
पुलिस के मुताबिक मोगा थाना सिटी-वन में एएसआई के पद पर तैनात अमनदीप सिंह (45) रविवार को अपने दोस्त के साथ कार में सवार होकर मोगा से फिरोजपुर की तरफ आ रहे थागांव घल्लखुर्द से गुजरने वाली राजस्थान फीडर नहर के पास एएसआई ने कार रुकवाई और पूजा का सामान नहर में फेंकने के बहाने कार से उतरकर नहर में छलांग लगा दी। उसके दोस्त व आसपास के लोगों ने शोर मचाया। पानी का बहाव तेज होने के कारण उसका पता नहीं चला। उसी समय पुलिस को सूचना दी गई।
थाना घल्लखुर्द पुलिस ने गोताखोर नहर में उतारे। काफी तलाश के बाद भी अमनदीप सिंह का कोई सुराग नहीं लगा। बताया जा रहा है कि अमनदीप का लगभग पांच साल पहले फिरोजपुर से मोगा तबादला हुआ था। कुछ समय से अमनदीप मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। अमनदीप की एक बेटी है। उधर, थाना घल्लघुर्द के इंस्पेक्टर कृपाल सिंह ने बताया कि जैसे ही एएसआई अमनदीप सिंह के नहर में छलांग लगाने की सूचना उन्हें मिली, तुरंत गोताखोर को नहर में उतार कर उनकी तलाश शुरू कर दी। अभी तक अमनदीप का सुराग नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि तलाश चल रही है। परिजनों से पूछताछ की जाएगी।