फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   विक्की गॉडर गैंग के गैंगस्टरों ने पिस्तौल के बल पर डाक्टर को लूटने का किया प्रयास

विक्की गॉडर गैंग के गैंगस्टरों ने पिस्तौल के बल पर डाक्टर को लूटने का किया प्रयास

Mon, 10 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
विक्की गॉडर गैंग के गैंगस्टरों ने पिस्तौल के बल पर डाक्टर  को लूटने का किया प्रयास
डॉक्टर पर पिस्तौल तानी और कहा, गौंडर के बंदे हैं
विज्ञापन

- डॉक्टर को लूटने की कोशिश करने वाले गैंगस्टर को दबोचा
- दो फरार, डॉक्टर के साथ हाथापाई के दौरान चली गोली
अमर उजाला ब्यूरो
मक्खू (फिरोजपुर)। तीन गैंगस्टरों ने मक्खू स्थित एक क्लीनिक के डॉक्टर की कनपटी पर पिस्तौल सटाकर उसके साथ लूटपाट करने की कोशिश की। हालांकि वे अपने मकसद में नाकाम रहे। हाथापाई के दौरान पिस्तौल से गोली चलने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे पड़ोस के दुकानदारों ने एक आरोपी को दबोच लिया। हालांकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। चर्चा है मामले से जुड़े गैंगस्टर विक्की गौंडर गैंग से ताल्लुक रखते हैं। पकड़ा गया गैंगस्टर जसविंदर सिंह फिरोजपुर के शांति नगर का रहने वाला है।

डॉ. विमल शर्मा के मुताबिक एक बाइक पर सवार तीन आरोपी उसके क्लीनिक के बाहर आए। उनमें से एक आरोपी उसके क्लीनिक के अंदर आया और चेकअप की बात करने लगा। इतने में दो और आरोपी उसके केबिन में आ गए। एक ने पिस्तौल निकालकर उसकी कनपटी पर तान दी और कहने लगे कि वे विक्की गौंडर गैंग के बंदे हैं। यही नहीं आरोपी उसके मुंह पर टेप सटाने लगे कि इसी बीच डाक्टर ने पिस्तौल छीनने का प्रयास किया। हाथापाई के दौरान पिस्तौल से गोली चल गई और क्लीनिक की छत पर जा लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार क्लीनिक की तरफ दौड़े। दुकानदारों ने तीन आरोपियों में से एक को पकड़ लिया। जबकि दो अन्य भागने में कामयाब हो गए। दुकानदारों ने पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए गैंगस्टर की पहचान जसविंदर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन




----------------
फोटो संख्या-10एफजेडआरपी02
कैप्शन--मक्खू (फिरोजपुर) पुलिस गैंगस्टर को पकड़ कर ले जाती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed