फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   आरोपी ने शादी का झांसा देकर अमृतसर के होटल में पीड़िता से किया तीन दिन तक दुराचार

आरोपी ने शादी का झांसा देकर अमृतसर के होटल में पीड़िता से किया तीन दिन तक दुराचार

Fri, 06 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
आरोपी ने शादी का झांसा देकर अमृतसर के होटल में पीड़िता से किया तीन दिन तक दुराचार
शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार
विज्ञापन

दुराचार के बाद शादी से किया इनकार, तीन के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। शादी का झांसा देकर अमृतसर के एक होटल में बीस वर्षीय युवती के साथ दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।

पीड़िता ने थाना गुरुहरसहाए पुलिस को दिए बयान में कहा कि 11 जून को आरोपी अमरीक सिंह उसे अपने परिवार के सदस्यों की मदद से शादी करने की बात कहकर घर से भगाकर ले गया। अमृतसर ले जाकर एक होटल में कमरा लिया और तीन दिन तक उसके साथ दुराचार किया। उसके बाद शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में उसका मेडिकल करवाया, जिसमें दुराचार की पुष्टि हो गई। पीड़ित परिवार ने छह जून को थाना गुरुहरसहाए को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी अमरीक सिंह, कश्मीरा बाई और सुरिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी फरार हैं। मामले की जांच कर रही एएसआई गुरकंवल जीत कौर का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed