{"_id":"5a9ec21b4f1c1b9b248b8707","slug":"11520353819-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में कत्ल किए फगवाड़ा के युवक का संस्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करनाल में कत्ल किए फगवाड़ा के युवक का संस्कार
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
संयम हत्याकांड : न्याय के लिए सड़क पर उतरे परिजन व शहरवासी
फगवाड़ा। फगवाड़ा का 17 वर्षीय लड़का होली के दिन घर से लापता हो गया था। बाद में उसकी अधजली लाश हरियाणा के करनाल में एक ढाबे के पास मिली थी। करनाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को वारिसों के हवाले कर दिया था। उसके परिजनों, दोस्तों व रिश्तेदारों ने मंगलवार को संयम गुप्ता के लिए न्याय की मांग को लेकर शहर में रोष प्रदर्शन किया। साथ ाही बंगा रोड पर धरना दिया और बाद में जीटी रोड पर धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। इसमें शहर में काफी देर तक यातायात ठप रहा और बाजार बंद रहे। बाद में एसपी फगवाड़ा परमिंदर सिंह भंडाल ने भरोसा दिया कि मामले की जांच तह तक की जाएगी। करनाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। फगवाड़ा पुलिस उनको पूरा सहयोग देगी। जिसके बाद उसके परिजन शांत हुए तथा बाद दोपहर युवक का संस्कार कर दिया गया।
परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे संयम गुप्ता के फगवाड़ा के एक फाइनेंसर की बेटी से प्रेम प्रसंग था। जिसको लेकर लड़की का बाप काफी खफा था। उनका आरोप है तथा फगवाड़ा पुलिस को दी लिखित शिकायत में भी उन्होंने मामले के पीछे लड़की व उसके परिजनों का हाथ बताया है। संयम गुप्ता व लड़की एक ही स्कूल में पढ़ते थे। परिजनों का कहना है कि संयम के गुम होने के बाद लड़की के साथ करीब एक घंटा मोबाइल पर बात होने की खुलासा पुलिस द्वारा निकलवाई काल डिटेल से हुआ है। परिजनों का रोष था कि जब संयम के गुम होने की रिपोर्ट उसी रात सिटी पु लिस को दे दी थी। पर सबकुछ बताए जाने के बावजूद भी सिटी पुलिस ने जांच के नाम पर कुछ नहीं किया। करनाल में लाश मिलने के बाद करनाल पुलिस मामले को आत्महत्या बताती रही, पर परिजनों के दबाव व सारे मामले के तथ्यों को ध्यान में लाए जाने पर करनाल पुलिस ने हत्या व सबूत मिटाने का मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। कल शाम संयम का मृतक शरीर फगवाड़ा पहुंचा। जिसके बाद उसको न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर अपील के बाद मंगलवार प्रात: बाबा गद्दिया के पास उनके निवास पर काफी लोग जस्टिस फार संयम की तख्तियां लेकर पहुंचे और पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर में रोष मार्च करते बंगा रोड पर धरना देकर कातिलों की गिरफ्तारी मांगी। फगवाड़ा के एसपी परमिंदर सिंह भंडाल व एसडीएम ज्योति बाला ने प्रदर्शनकारियों के साथ कई बार बातचीत की व समझाने का प्रयास किया। इसी बीच कुछ लोग ने गोल चौक में राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना दे दिया तथा यातायात जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। प्रदर्शनकारी फगवाड़ा में मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे जो पुलिस सूत्रों के मुताबिक टेक्निकल व कानूनी तौर पर संभव नहीं है। क्योंकि करनाल पुलिस कत्ल के संबंध में मामला दर्ज कर चुकी है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शक के घेरे में बताई जाती लड़की के माता पिता व परिजनों से पूछताछ की है। धरना प्रदर्शन व मान मनौव्वल के बाद परिजनों ने संयम गुप्ता के शव का संस्कार कर दिया।