तलवाड़ा । कंड़ी क्षेत्र के ब्लाक तलवाड़ा के अंतर्गत पड़ते गांव रजवाल-अमरोह मार्ग पर रविवार को देर शाम को एक्टिवा व कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में एक्टिवा सवार नवविवाहित महिला की मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी तलबाड़ा सुरजीत सिंह मांगट और एएसआई गुरविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू की।
एएसआई गुरविंदर सिंह ने बताया है कि तलवाड़ा से एक्टिवा पर सवार होकर अपने घर नीलम कुमारी पत्नी चमन लाल वासी रजवाल जा रही थी। तलवाड़ा में एक प्राइवेट कार से एक्सीडेंट हो गया। हादसे के बाद कार ड्राइवर फरार हो गया। नीलम को बीबीएमबी अस्पताल मेंभर्ती करवाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। नीलम की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी।