{"_id":"5c741f55bdec22737a368ebe","slug":"111551114069-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा-साली पर हथियारों से हमला, महिला समेत 3 नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीजा-साली पर हथियारों से हमला, महिला समेत 3 नामजद
विज्ञापन
जीजा-साली पर हथियारों से हमला, तीन नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। थाना तारागढ़ की पुलिस ने जीजा-साली पर हमला करने वाली महिला समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता गांव शादीपुर निवासी गुरनाम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सास यशोदा देवी सिविल अस्पताल नरोट जैमल सिंह में भर्ती थी। वह अपनी साली सिमर कौर के साथ सास के कपड़े लाने के लिए परमानंद गया था। वहां पुरानी रंजिश को लेकर दिनेश उर्फ मुन्ना उसकी पत्नी साधना और दिनेश का भाई सुभाष उर्फ डबलू ने उनपर हथियारों से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गए। जांच अधिकारी लखबीर सिंह ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।