{"_id":"5b0eceb34f1c1b986e8b56f2","slug":"111527697075-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने शराब से लदा ट्राला पकड़ा, तीन काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने शराब से लदा ट्राला पकड़ा, तीन काबू
Updated Wed, 30 May 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब से लदा ट्राला पकड़ा, तीन काबू
पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
पिछले साल की ठेका शराब डंप करके रखी थी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना जीरा सिटी पुलिस ने शराब से लदे ट्राला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पिछले साल की ठेका शराब थी, जो डंप करके रखी थी और अब ठेकों पर बेचने के लिए मक्खू से जीरा की तरफ ला रहे थे। उधर, थाना जीरा सिटी पुलिस ने बुधवार सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना जीरा सिटी प्रभारी दविंदर कुमार के मुताबिक उसे गुप्त सूचना मिली थी कि पिछले साल की ठेका शराब डंप करके रखी थी, जिसे अब आरोपी एक दस टायर वाले ट्रालेपर लाद कर जीरा की तरफ ले जा रहे हैं। ट्राले के आगे एक स्विफ्ट कार चल रही है, जिसमें आरोपी बैठे हैं। गांव आले वाला के पास हरियाली पेट्रोल पंप के नजदीक पुलिस ने नाकाबंदी कर ट्राला और कार रूकवा ली। पुलिस ने मौके पर आरोपी पलविंदर सिंह वासी बोदल गरना साहिब तहसील दसुआ जिला होशियारपुर, बलराज सिंह वासी बहाव वाला जिला फाजिल्का व जगमीत सिंह वासी भंगाला जिला फाजिल्का को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब से लदा ट्राला अपने कब्जे में कर लिया। थाना जीरा सिटी पुलिस ने बुधवार आरोपी नीरज कुमार वासी फिरोजपुर, फुरमान सिंह वासी अबोहर, अंसू वासी नमक मंडी फिरोजपुर शहर, सूमित डोडा वासी नानक चंद वासी अबोहर, पलविंदर सिंह, बलराज सिंह व जगमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है।