फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   11 Year Old girl Murdered After misdeed in Jalandhar Of Punjab

पंजाब में हैवानियत : चॉकलेट के बहाने पड़ोसी ने 11 साल की बच्ची को बुलाया, दुष्कर्म के बाद हथौड़े से की हत्या

Sun, 14 Feb 2021 05:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 14 Feb 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
11 Year Old girl Murdered After misdeed in Jalandhar Of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के जालंधर जिले के गोराया इलाके के एक गांव में शनिवार को पड़ोसी ने 11 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के बाद सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। खून से लथपथ शव नशेड़ी पड़ोसी के घर रेत की बोरियों के नीचे से मिला। गोराया थाना प्रभारी हरदीप सिंह ने बताया कि आरोपी पड़ोसी गुरप्रीत उर्फ गोपी के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी के मुताबिक गांव में शनिवार की शाम को बच्ची लापता हो गई थी। पिता ने बच्ची को ढूंढना शुरू किया। उन्हें इतना ही पता चला कि वह दोपहर बाद तक खेल रही थी। बच्ची का कोई पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस चौकी काहना ढेसियां के इंचार्ज लाभ सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच में साफ हो गया कि बच्ची गांव से बाहर नहीं गई है और गांव के किसी घर में ही है। गांव में इसकी घोषणा भी करवाई गई। 

विज्ञापन

जब बच्ची का कुछ पता नहीं चला तो पुलिस ने घरों की तलाशी शुरू की। पुलिस करीब सात बजे गुरप्रीत के घर गई तो अंदर से खून से सना हथौड़ा मिला। खून ताजा था, जिससे पुलिस मुलाजिमों का माथा ठनक गया। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो रेत की बोरियों के नीचे बच्ची मिली। उसका सिर खून से लथपथ था। 

बच्ची को इस हालत में देखकर लोगों ने गुरप्रीत को पीटना शुरू कर दिया। बच्ची का शरीर गर्म था तो उम्मीद थी कि उसकी जान बच सकती है। इस पर पिता और गांव वाले बच्ची को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल ले गए। वहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी के मुताबिक जांच में सामने आया है कि शनिवार दोपहर को बच्ची अपनी मां के पास ही बैठी थी। 

पड़ोस में रहने वाले आरोपी गुरप्रीत उर्फ गोपी ने उसे चॉकलेट देने के लिए अपने पास बुलाया। इसके बाद से बच्ची लापता हो गई। गोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं वह गांव के लोगों और बच्ची के परिजनों के साथ मिलकर उसकी तलाश का नाटक करता रहा। पुलिस ने गोपी के खिलाफ केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। गोपी दिहाड़ी मजदूर है और अविवाहित है और नशे का आदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed