{"_id":"5ccb19eabdec22072f09ee98","slug":"101556814314-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नकाबपोश शातिरों ने एलआईसी के डेवलपमेंट अधिकारी से लूटे तीस हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो नकाबपोश शातिरों ने एलआईसी के डेवलपमेंट अधिकारी से लूटे तीस हजार रुपये
फिरोजपुर। थाना लक्खोके बहराम के अंतर्गत गांव महिमा के पास बाइक सवार नकाबपोश दो शातिर एलआईसी के डेवलपमेंट अधिकारी से 30 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने वीरवार पीड़ित अधिकारी के बयान पर दो अज्ञात शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
रणदीप कुमार वासी गांव घलू जिला फाजिल्का ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह एलआईसी विभाग में वर्ष 2011 से तैनात हैं और गुरुहरसहाए का एरिया उसके पास है। रणदीप बाइक पर गुरुहरसहाए जा रहा था कि गांव महिमा के पास बाइक सवार नकाबपोश दो शातिर उसकी बाइक के बराबर आए और उन्हें रोक लिया। शातिरों ने हथियार दिखाकर रणदीप से पैसों से भरा बैग और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। सब-इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह का कहना है कि रणदीप के बयान पर दो अज्ञात शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।