फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ट्रांसफार्म चोर गिरोह के पांच बदमाश काबू, दो फरार

ट्रांसफार्म चोर गिरोह के पांच बदमाश काबू, दो फरार

Sun, 03 Mar 2019 09:54 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 03 Mar 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्म चोर गिरोह के पांच बदमाश काबू, दो फरार
आरोपियों से ट्रांसफार्मर से चोरी किया 40 लीटर तेल भी बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मौके से गिरोह के दो बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का 40 लीटर तेल बरामद कर केस दर्ज कर लिया है।

मामले की जांच कर रहे एएसआई सिकंदर सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपियों ने गिरोह बना रखा है। वह खेतों से ट्रांसफार्मर चोरी करते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शनिवार शाम को गांव सैदेशाह वाला के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक छोटा हाथी वाहन को पुलिस ने शक के आधार पर रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने मौके पर चोरी किया 40 लीटर तेल बरामद कर लिया। वहीं वाहन सवार दो लोग मौके से फरार हो गए। बाकी के पांच लोगों को पुलिस ने काबू कर लिया। जांच अधिकारी के मुताबिक धर्म सिंह, बसंत सिंह वासी गांव दुन्नेके, हरजिंदर सिंह लड्डू वासी तलवंडी मल्लियां, सुखदीप सिंह दीपा वासी संधुआ वाला और शंकर सिंह वासी जलालाबाद पूर्वी को पुलिस ने मौके पर काबू कर लिया। बूटा सिंह और जिंदर सिंह वासी जलालाबाद पूर्वी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed