फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   इनोवा गाड़ी की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत

इनोवा गाड़ी की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 08 Feb 2019 10:43 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
इनोवा गाड़ी की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत
इनोवा की टक्कर से बाइकसवार की मौत
विज्ञापन

आदर्श स्कूल की अध्यापिका समेत दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। गांव मचाकी खुर्द के पास इनोवा गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।बाइक से टकराने के बाद इनोवा गाड़ी भी संतुलन खोकर पेड़ से जा टकराई। इससे चलते गाड़ी में सवार आदर्श स्कूल मिड्डूमान की अध्यापिका सुखप्रीत कौर व एक अन्य हरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना सदर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान फरीदकोट के मोहल्ला माईखाना निवासी दर्शन लाल( 42) पुत्र अमीचंद के रूप में हुई। मोहल्ला माईखाना निवासी दर्शन लाल, सादिक स्थित फूड सप्लाई विभाग के दफ्तर में ठेके पर कार्यरत है। शुक्रवार को रोजाना की तरह वह अपनी बाइक पर सवार होकर सादिक जा रहा था। जैसे ही वह मचाकी खुर्द के पास पहुंचा तो सामने से आ रही इनोवा गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। विह सड़क पर गिर गया और गंभीर चोटें लगने के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद इनोवा गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इससे इनोवा सवार आदर्श स्कूल मिड्डूमान की अध्यापिका सुखप्रीत कौर व हरप्रीत सिंह को भी चोटें लगी। सुखप्रीत कौर की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना सदर के सब इंस्पेक्टर वकील सिंह बराड़ ने बताया कि घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed