फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कक्षा चार का छात्र स्कूल गया वापस नहीं लौटा

कक्षा चार का छात्र स्कूल गया वापस नहीं लौटा

Tue, 06 Mar 2018 10:04 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
कक्षा चार का छात्र स्कूल गया वापस नहीं लौटा
कक्षा चार का छात्र स्कूल गया वापस नहीं लौटा
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात अपहरणकर्ता के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। छावनी स्थित अमर सिनेमा के नजदीक सरकारी प्राइमरी स्कूल में पढ़ने गया कक्षा चार का बारह वर्षीय छात्र घर नहीं लौटा है। उसे कोई अज्ञात व्यक्ति अगवा करके ले गया। परिजनों ने रिश्तेदारों व दोस्तों के पास उसकी तलाश करने के बाद पुलिस को शिकायत दी है। उधर, मंगलवार को थाना कैंट पुलिस ने अज्ञात अपहरणकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

राम लाल पुत्र राम स्वरूप वासी बाजार नंबर-तीन पुरानी दाना मंडी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका भतीजा दीपक कुमार (12) सरकारी प्राइमरी स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। 28 फरवरी की सुबह दीपक स्कूल में पढने के लिए गया था लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटा था। दीपक की रिश्तेदारों व दोस्तों में तलाश की गई। दीपक का कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को शिकायत दी गई। दीपक के पिता की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। राम लाल के मुताबिक दीपक को कोई अज्ञात व्यक्ति अगवा करके ले गया है। इस मामले की तहकीकात कर रहे एएसआई महिंदर सिंह के मुताबिक फिलहाल दीपक को अगवा करने के आरोप में अज्ञात अपहरणकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दीपक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed