{"_id":"5a5a39e74f1c1bf9408b49d5","slug":"101515862503-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसेरे भाई को नहर में फेंकने का आरोपी थाने से फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौसेरे भाई को नहर में फेंकने का आरोपी थाने से फरार
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसेरे भाई को नहर में फेंकने का आरोपी थाने से फरार
थाना गिद्दड़बाहा के मुंशी, दो संतरियों समेत आरोपी पर अन्य केस दर्ज
ड्यूटी व तफ्तीश कर रहे अधिकारी पर भी विभागीय कार्रवाई के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)।
जिले के गांव कुराईवाला निवासी चौदह वर्षीय छात्र सुरिंदर सिंह को गत सात जनवरी को अगवा करने के बाद राजस्थान फीडर नहर में फेंकने का आरोपी मौसेरा भाई सोनी सिंह शनिवार को थाना गिद्दड़बाहा पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने मुंशी व दो संतरियों समेत आरोपी सोनी पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं करीब एक सप्ताह की तलाश के बावजूद नहर में फेंके गए सुरिंदर का कोई सुराग न लग सका है।
डीएसपी राजपाल सिंह हुंदल ने माना कि पांच दिनों से पुलिस रिमांड पर चल रहा आरोपी सोनी सिंह थाने से फरार हो गया है। सोनी सिंह पर उसके मौसेरे भाई सुरिंदर को अगवा करने का आरोप था। उससे पूछताछ चल रही थी। वह थाने से फरार हो गया। इस मामले में ड्यूटी के दौरान कोताही बरतने वाले थाने के मुंशी हैड कांस्टेबल हरमीत सिंह, दो संतरियों अशोक कुमार व जगनंदन के अलावा आरोपी सोनी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ड्यूटी अफसर जलजीत सिंह व तफ्तीश कर रहे एएसआई किशोर चंद के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है।
गौरतलब है कि गांव के सरकारी स्कूल का नवीं कक्षा का छात्र सुरिंदर सात जनवरी को घर से खेलने निकला था। देर शाम तक घर न पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान पता चला कि सुरिंदर अपने मौसेरे भाई सोनी के साथ मोटरसाइकिल पर जाते हुए देखा गया है। इस घटनाक्रम के कुछ समय बाद आरोपी ने परिजनों से चार लाख रुपये की फिरौती मांगी। बाद में पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। पूछताछ में उसने कबूला कि उसने सुरिंदर को उसने नहर में फेंक दिया था। तब से करीब एक सप्ताह से सुरिंदर की नहर में तलाश जारी है, उसका कोई सुराग न लग पाया है। शनिवार को भी चिंतित परिजन जहां खुद राजस्थान फीडर के आखिरी छोर तक गांव लोहगढ़ में नहर तक सुरिंदर की तलाश करके लौटे हैं, वहीं गिद्दड़बाहा में एनडीआरएफ की टीम सुरिंदर को तलाशती रही।