फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   चौथी शादी रचा रहे दूल्हे को बारातियों सहित पुलिस ने पैलेस से उठाया

चौथी शादी रचा रहे दूल्हे को बारातियों सहित पुलिस ने पैलेस से उठाया

Thu, 30 Nov 2017 09:46 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
चौथी शादी रचा रहे दूल्हे को बारातियों सहित पुलिस ने पैलेस से उठाया
चौथी शादी रचा रहे दूल्हे को बारातियों सहित पुलिस ने पैलेस से उठाया
विज्ञापन

तीसरी पत्नी के भाई ने की शिकायत, भारी पुलिस फोर्स ने पैलेस में मारा छापा
तीसरी पत्नी को कमरे में बंद करने के बाद पानी में बर्फ डालकर चलाता था कूलर
अमर उजाला ब्यूरो
मुदकी (फिरोजपुर)।
तीसरी पत्नी को प्रताड़ित कर घर से निकालने के बाद चौथी शादी करने पहुंचे दूल्हे को बारातियों सहित पुलिस ने धर दबोचा। इस दौरान मैरिज पैलेस में भगदड़ मच गई, जिससे कई बराती, डीजे व हलवाई कार्यक्रम छोड़कर भाग खड़े हुए। घटना मुदकी के बराड़ पैलेस की है। चौकी मुदकी व थाना घल्लखुर्द पुलिस पकड़े गए बरातियों व दूल्हे से पूछताछ कर रही है।
गांव मलोट निवासी वरिंदर सिंह पुत्र गुरनाम सिंह ने बताया कि गांव दारेके ढाणियां निवासी मंदीप सिंह पुत्र शिंगारा सिंह ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया, जबकि उसका दस वर्ष का बेटा भी है। उसके बाद उसने दूसरी शादी की, जिसकी किसी कारणवश मौत हो गई। वरिंदर ने बताया कि मंदीप सिंह ने फिर तीसरी शादी उसकी बहन स्वर्णजीत कौर पुत्री गुरनाम सिंह से करीब दो वर्ष पूर्व की। जिसमें उसने करीब दो लाख रुपये कन्यादान के रूप में मंदीप को दिया। लेकिन शादी के बाद से ही मंदीप उसकी बहन स्वर्णजीत को तंग परेशान करने लगा तथा प्रताड़ित करने के लिए दिसंबर की ठंड में उसे कमरे में बंद करके कूलर चला देता था। यही नहीं कूलर के पानी में बर्फ डालता था। इस प्रताड़ना के बारे में पता चलने पर कई बार पंचायत भी हुई। लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया और एक दिन उसने स्वर्णजीत को मारपीट कर घर से निकाल दिया। वरिंदर के अनुसार वीरवार को उसे पता चला कि मंदीप सिंह अपनी प्रेमिका को चौथी पत्नी बनाने के लिए बारात लेकर मुदकी जा रहा है। जिसकी सूचना उसने मलोट, मुदकी और थाना घल्लखुर्द को दी। दोपहर करीब 12 बजे करीब 10 गाड़ियों में सवार होकर तीन थानों की पुलिस ने मुदकी के बराड़ पैलेस की घेराबंदी कर ली और चौथी पत्नी के साथ फेरों की तैयारी कर रहे मंदीप सिंह सहित उसके कई रिश्तेदारों तथा बारातियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


देखते ही देखते पैलेस में छा गया सन्नाटा
शादी की रस्में पूरी होने से पहले ही दूल्हे व उसके परिजनों को पुलिस हिरासत में देखकर कई बराती इधर-उधर फरार हो गए वहीं पैलेस में चल रहा डीजे और भोजन आदि के पंडाल में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते लोग सामान छोड़कर इधर-उधर फरार हो गए और पैलेस में सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली और दूसरी पत्नियों के परिजनों के भी बयान लेगी पुलिस
इस बारे में थाना घल्लखुर्द के एसएचओ हरदेवप्रीत सिंह व मुदकी चौकी इंचार्ज सतपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए दूल्हे व उसके परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। पूरी जांच पड़ताल के बाद ही इनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदीप सिंह की पहली और दूसरी पत्नियों के परिजनों से भी संपर्क किया जाएगा, ताकि शादियां रचाकर रिकार्ड बनाने वाले मंदीप सिंह की असलियत लोगों के सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed