फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   crime.

मृतक की जगह फर्जी व्यक्ति दिखाकर करोड़ों की करवाई जमीन रजिस्ट्री

Thu, 06 Feb 2014 09:57 PM IST
अमर उजाला, मानसा।
अमर उजाला, मानसा। Updated Thu, 06 Feb 2014 09:57 PM IST
विज्ञापन
crime.
बुढलाडा की शहरी पुलिस ने मृतक व्यक्ति की जगह फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर धोखे के साथ रजिस्टरी करवाने और उसकी रपट पटवारी के रोजनामे में दर्ज करने को लेकर दो नंबरदारों समेत दस लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

 इस मामले को लेकर पहले मृतक के वारिस बुढलाडा के संगत दर्शन के दौरान सांसद हरसिमरत कौर बादल को मिले थे, जिस पर जांच के आदेश किए गए थे।

जानकारी के अनुसार बुढलाडा शहर में एक कालोनी के साथ करोड़ों रुपये की जमीन पड़ी थी। जिस का मालिक नंद कि शोर था। इसकी मौत के बाद उसकी जगह उसके नाम का कोई और फर्जी व्यक्ति खड़ा करके यह जमीन करोड़ों रुपये में बेची दिखाई गई और जिस की रजिस्ट्री भी करवाई गई।
विज्ञापन


बाद में यह मामला मृतक के वारिसों को पता चला। जिन्होंने इस संबंध में बुढलाडा हलके में संगत दर्शन के दौरान सांसद हरसिमरत कौर बादल को जांच करवाने का आग्रह किया। सांसद ने इस मामले की जांच के लिए एसएसपी मानसा को आदेश किए। जिस की शिकायत सही पाए जाने पर फर्जी व्यक्ति के जरिए करोड़ों रुपये की जमीन की रजिस्ट्री करवाने का मामला सही साबित हुआ। पुलिस ने वहां के दो नंबरदार गुरदेव सिंह और गुरचरण सिंह निवासी बुढलाडा समेत दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में शहर के नामी लोगों के साथ साथ राजनीतिक लोगों और जमीनी धंधे से जुड़े व्यक्तियों के नाम आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed