फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Congress leader protest against MLA of his own party

कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा

Tue, 25 Aug 2020 09:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Congress leader protest against MLA of his own party
पंजाब मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर और सीनियर कांग्रेसी नेता मलविंदर सिंह लक्की ने अपनी ही पार्टी के विधायक परगट सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि सबसे अधिक अवैध कालोनियां और अवैध निर्माण जालंधर कैंट में ही हुए हैं। विधायक परगट सिंह साढ़े तीन साल तक पब्लिक के मुद्दों से दूर रहे हैं। अब जब चुनाव में डेढ़ साल बचा है तो पब्लिसिटी के लिए फिर मैदान में आ गए हैं। परगट ने कभी कूड़े के डंप, जमशेर डेयरी और अवैध निर्माण के मामले नहीं उठाए। वे चुनाव से पहले ही एक्टिव होते हैं। कैंट विधानसभा हलका के मॉडल टाउन समेत अन्य इलाकों में अवैध इमारतें बन रही हैं। देहात से जुड़े इलाकों में भी कालोनियां विकसित हो रही हैं। इससे विधायक परगट सिंह कटघरे में खड़े हो जाते हैं। वे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात कर विधायक के बारे में बताएंगे। वहीं विधायक परगट सिंह का कहना है कि वे ऐसे आरोपों का जवाब देना जरूरी नहीं समझते। उनके बारे में सभी को पता है कि वह कभी गलत काम का साथ नहीं देते। कैंट विधानसभा में अवैध निर्माण हुए हैं तो नगर निगम और पुडा कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed