फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   committee leader arrest in faridkot sexual harassment case

फरीदकोटः महिला डॉक्टर से यौन शोषण का मामला गरमाया, एक्शन कमेटी नेता हुआ गिरफ्तार

Mon, 09 Dec 2019 09:50 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 09 Dec 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
committee leader arrest in faridkot sexual harassment case
प्रतीकात्मक तस्वीर
बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के अधीन गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ यौन शोषण का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में आरोपी डॉक्टर पर केस दर्ज करवाने व यूनिवर्सिटी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर संघर्ष कर रही जबर विरोधी एक्शन कमेटी पर एक दिन पहले शनिवार को पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आपराधिक केस भी दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस की इस कार्रवाई के बाद रविवार को एक्शन कमेटी ने अगले संघर्ष की घोषणा के लिए प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी। प्रेस कांफ्रेंस से पहले ही पुलिस ने एक्शन कमेटी के प्रमुख नेता व किरती किसान यूनियन के प्रांतीय उप प्रधान राजिंदर सिंह दीप सिंह वाला को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी के रोष स्वरूप पीड़ित महिला डॉक्टर ने विभिन्न जत्थेबंदियों की महिला कार्यकर्ताओं को साथ थाना कोतवाली के सामने रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कुछ समय बाद पुलिस ने बल प्रयोग करके इन सभी प्रदर्शनकारी महिलाओं को भी अपनी हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के कुछ समय बाद ही राजिंदर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट एकता उप्पल की अदालत में पेश कर 22 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के यौन शोषण मामले को लेकर पिछले एक माह से सामाजिक जत्थेबंदियों पर आधारित जबर विरोधी एक्शन कमेटी द्वारा लगातार संघर्ष किया जा रहा है। इस मामले को लेकर एक्शन कमेटी पिछले 22 दिनों से मिनी सचिवालय रोड पर बेमियादी रोष धरना भी दे रही थी।

शनिवार को डीसी दफ्तर का घेराव किया जाना था। जिसके तहत शनिवार बाद दोपहर डीसी दफ्तर का घेराव करने जा रहे एक्शन कमेटी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मिनी सचिवालय के गेट पर ही बैरिकेड्स लगाकर रोकना चाहा लेकिन उनके जबरन आगे बढ़ने की कोशिश करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

लाठीचार्ज में पीड़ित महिला डॉक्टर समेत 20-22 प्रदर्शनकारी घायल हो गए थे जबकि कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोटें लगी। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के बाद पुलिस ने एक्शन कमेटी के प्रमुख नेताओं केशव आजाद, लाल कृष्ण, गुरपाल नंगल, भट्टी, राजिंदर सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करते हुए उनके धरना स्थल से टेंट आदि का सामान भी उठा लिया था।

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ एक्शन कमेटी ने बाद दोपहर साढ़े तीन प्रेसवार्ता बुलाई थी जिसमें संघर्ष की अगली रूपरेखा का एलान किया जाना था। उससे पहले ही पुलिस ने एक्शन कमेटी के प्रमुख नेता राजिंदर सिंह दीप सिंह वाला को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह पीड़ित महिला डॉक्टर के साथ प्रेसवार्ता स्थल की तरफ जा रहे थे।

उनकी गिरफ्तारी के बाद पीड़ित महिला डॉक्टर ने विभिन्न जत्थेबंदियों की महिला कार्यकर्ताओं को साथ लेकर थाना कोतवाली के बाहर रोष धरना शुरू कर दिया। कुछ समय तक तनातनी के बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए पीड़ित महिला डॉक्टर समेत प्रदर्शनकारी महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed