फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   CM Mann laid the foundation stone of sewerage treatment plant in Jalandhar

Jalandhar: सीएम मान ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया शिलान्यास, डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक

Thu, 07 Aug 2025 10:39 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो जालंधर
अमर उजाला ब्यूरो जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 07 Aug 2025 10:39 PM IST
सार

जालंधर के डेरा सच्चखंड बल्लां में सीएम मान ने गुरुवार को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास किया। ट्रीटमेंट प्लांट के जरिए अब सीवरेज के पानी को ट्रीट करके सिंचाई और सड़कों की सफाई के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा।

विज्ञापन
CM Mann laid the foundation stone of sewerage treatment plant in Jalandhar
सीएम मान ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया शिलान्यास - फोटो : X

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को जालंधर के डेरा सच्चखंड बल्लां में पहुंचे। सीएम ने यहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का नींव पत्थर रखा। ट्रीटमेंट प्लांट के जरिए अब सीवरेज के पानी को ट्रीट करके सिंचाई और सड़कों की सफाई के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पहले बच्चे सिर्फ दलिया खाकर घर आ जाते थे। कोई शिक्षक सही तरीके से पढ़ाता तक नहीं था लेकिन अब ज्यादातर गरीबों के बच्चे ही प्रथम आ रहे हैं। 
विज्ञापन


पहले नेताओं ने युवाओं को नशों पर लगा दिया है लेकिन अब हम सब कुछ सही कर रहे हैं। जब हमारा बच्चा तंदरुस्त होगा तभी वह पढ़ सकेगा। मान ने डेरे में नतमस्तक होकर संत निरंजनदास का आशीर्वाद लिया। मान के स्वागत लिए जिला जालंधर की आप लीडरशिप मौजूद रही। महिलाओं से बातचीत करते हुए सीएम मान ने उनसे कहा कि मैं दिन-रात काम में लगा हुआ हूं। मुझे थोड़ा समय दे दो। 
विज्ञापन


सभी घरों से गरीबी हम बाहर निकालेंगे। उनके साथ इलाका विधायक बलकार सिंह भी मौजूद थे। मान ने कहा कि पुराने नेताओं ने सिस्टम खराब किया हुआ था। बच्चों को हमने नौकरियां देनी अब शुरू कर दी है। नौकरियां ही गरीबी दूर करेंगी। मान ने कहा कि जब हमारे बच्चे लाखों रुपये के पैकेज लेकर इंजीनियर या डॉक्टर बनेंगे तो अपने आप घरों की गरीबी दूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: पंजाब में 108 कैदियों को अग्रिम रिहाई: मंत्री बोले- अच्छे आचरण वाले कैदियों को पुनर्वास का मौका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed