फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Chess player Mallika Handa vents anger against Punjab government

शतरंज खिलाड़ी मल्लिका हांडा ने पंजाब सरकार के खिलाफ निकाली भड़ास

Mon, 03 Jan 2022 10:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Chess player Mallika Handa vents anger against Punjab government
जालंधर। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं में कई मेडल जीत चुकी मल्लिका हांडा ने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर कर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने यह वीडियो रविवार को अपलोड की और कैबिनेट मंत्री परगट सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए। मल्लिका ने एक पोस्ट भी शेयर की थी। उसमें लिखा कि पंजाब सरकार के पूर्व खेल मंत्री ने नकद इनाम का एलान किया था, उसके पास उस घोषणा का निमंत्रण पत्र भी है, जिसमें उसे बुलाया गया था लेकिन कोरोना के कारण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परगट सिंह से 31 दिसंबर को मिली थी। उसने यह बात खेल मंत्री परगट सिंह को बताई तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि घोषणा उन्होंने नहीं की और न सरकार ने। हांडा के कहा कि उसके पांच साल बर्बाद हो गए। वह केवल यह पूछ रही है कि इसकी घोषणा क्यों की गई।
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार ने उसके पांच साल बर्बाद किए। उसे बेवकूफ बना रहे हैं। बधिर व्यक्ति के खेलों की सरकार को परवाह नहीं। उसे बताया गया कि राज्य सरकार उसे नौकरी और नकद इनाम नहीं दे सकती, क्योंकि सरकार के पास बधिर खेलों के लिए ऐसी कोई नीति नहीं है। आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने पहले नौकरी और रिवार्ड देने का वादा किया था लेकिन अब वह मुकर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्लिका के बाद हरभजन सिंह ने भी किया ट्वीट
मल्लिका का ट्वीट मीडिया में सुर्खियां बनने के बाद हरभजन सिंह ने भी रविवार रात को ट्वीट किया था। हरभजन सिंह ने पूछा कि ‘सुनने में अक्षम खिलाड़ियों कोई नीति क्यों नहीं है ? बधिर होने से किसी का टैलेंट कम नहीं होता। मैं खेल मंत्री पंजाब और भारत से इस मामले को देखने का आग्रह करता हूं।’ उन्होंने केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर व पंजाब के खेलमंत्री परगट सिंह को टैग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed