फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   9 crore MRI facility to start soon at Pathankot Civil Hospital

Jalandhar News: पठानकोट सिविल अस्पताल में 9 करोड़ रुपये की एमआरआई सुविधा जल्द शुरू

Thu, 24 Sep 2026 10:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Thu, 24 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
9 crore MRI facility to start soon at Pathankot Civil Hospital
फोटो 01 सिविल अस्पताल पठानकोट में पहुंची एमआरआई मशीन। संवाद
मशीन अस्पताल पहुंची, इंस्टॉलेशन शुरू, एक माह में मरीजों को मिल सकती है सुविधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। जिले के लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी सुविधा मिलने वाली है। सिविल अस्पताल पठानकोट में लंबे समय से प्रतीक्षित एमआरआई जांच सुविधा शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। करीब 9 करोड़ रुपये की लागत वाली एमआरआई मशीन अस्पताल परिसर में पहुंच चुकी है।
इसे स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अस्पताल प्रबंधन ने मशीन को एक महीने में स्थापित कर मरीजों के लिए शुरू करने का लक्ष्य रखा है। एमआरआई सुविधा से मरीजों को निजी स्कैनिंग सेंटरों या दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सरकारी अस्पताल में यह सुविधा मिलने से जांच के खर्च का बोझ कम होगा। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए यह महत्वपूर्ण है। सिविल अस्पताल पठानकोट में प्रतिदिन करीब 800 से 900 मरीज ओपीडी में आते हैं। पठानकोट के अलावा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए यहां आते हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों और मरीजों को लाभ
एमआरआई से शरीर के विभिन्न अंगों की विस्तृत जांच संभव होगी। इससे चिकित्सकों को बीमारी की सही स्थिति समझने में मदद मिलेगी। उपचार की रणनीति तय करने में भी सहायता मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की भूमिका एमआरआई मशीन उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण रही है। आगामी माह प्रस्तावित उद्घाटन समारोह में उनके मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो 01 सिविल अस्पताल पठानकोट पहुंची एमआरआई मशीन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed