{"_id":"6ab55e7433ed9db880015690","slug":"unidentified-pedestrian-killed-after-being-hit-by-a-truck-on-gt-road-jalandhar-news-c-46-1-spkl1013-111746-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: जीटी रोड पर ट्रक की चपेट में आने से अज्ञात राहगीर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: जीटी रोड पर ट्रक की चपेट में आने से अज्ञात राहगीर की मौत
Thu, 24 Sep 2026 11:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। जीटी रोड पर मैरिटन होटल के सामने बुधवार देर रात एक अज्ञात राहगीर की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फुटेज से ट्रक का नंबर और हादसे की स्थिति का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मृतक के हुलिए व कपड़ों से पहचान कराने में जुटी है। शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया जहां उसे 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा जाएगा। आसपास के थानों को भी मृतक का विवरण भेजा गया। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।