फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bomb threat at government girls' school; nothing found during search

Jalandhar News: सरकारी गर्ल्स स्कूल को बम की धमकी, तलाशी में कुछ नहीं मिला

Thu, 24 Sep 2026 10:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Thu, 24 Sep 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Bomb threat at government girls' school; nothing found during search
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। वीरवार को शहर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गई। स्कूल प्रिंसिपल राजेश मेहता को यह धमकी ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुई थी।
राजेश मेहता ने तुरंत उच्च अधिकारियों और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की विभिन्न टीमें स्कूल परिसर पहुंचीं। पुलिस ने एहतियात के तौर पर विद्यार्थियों को स्कूल के मैदान में बैठाया। इसके बाद पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई। पुलिस टीमों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और कक्षाओं सहित अन्य सभी हिस्सों की जांच की। हालांकि तलाशी अभियान के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
विज्ञापन

स्थिति सामान्य
गहन जांच पूरी होने के बाद स्कूल में स्थिति सामान्य हो गई। इसके बाद शैक्षणिक गतिविधियां नियमित रूप से जारी रहीं। डीएसपी ने बताया कि धमकी की सूचना पर पुलिस टीमों ने तुरंत तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान कोई भी विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में यह घटना शरारती तत्वों की हरकत प्रतीत हो रही है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed