{"_id":"5f05ae448ebc3e63d7045299","slug":"charter-plane-reached-india-with-177-punjabis-stranded-in-dubai-kapurthala-news-pkl380585228","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में फंसे 177 पंजाबियों की हुई वतन वापसी, ये शख्स बना मददगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई में फंसे 177 पंजाबियों की हुई वतन वापसी, ये शख्स बना मददगार
Wed, 08 Jul 2020 06:09 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
दुबई से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे पंजाबी बाहर आते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संकट में दुबई में फंसे पंजाबियों को वतन लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत पहला चार्टर प्लेन 177 पंजाबियों को लेकर भारत पहुंचा। सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. एसपी सिंह ओबराय ने चार चार्टर प्लेन निजी खर्च पर बुक कराए हैं।
विज्ञापन
इसके तहत पहला प्लेन मंगलवार को देर रात चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचा। एक उड़ान पर आने वाला करीब 40 लाख रुपये का खर्च ट्रस्ट ने वहन किया। चंड़ीगढ़ पहुंचने पर पंजाबियों का डॉ. ओबराय ने स्वागत किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हरियाणा के होटलों में चौकसी बढ़ी, भेष बदलने में माहिर है विकास दुबे, पुलिस ने बनाया खास प्लान
विज्ञापन
डॉ. एसपी सिंह ओबराय ने बताया कि पहले चरण के तहत चार्टर प्लेन मंगलवार रात रास अल खेमा (यूएई) हवाई अड्डे से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचा। इसमें 177 पंजाबियों को लाने के बाद उन सभी को गृह जिलों को भेज दिया गया। इसमें अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोजपुर, फरीदकोट, श्री फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, बरनाला और बठिंडा से संबंधित लोग पहुंचे।
इस विशेष जहाज से भारत आने वाले सभी लोगों के सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट ने रास अल खेमा (यूएई) हवाई अड्डे पर ही कोरोना टेस्ट करवाए। ट्रस्ट की तरफ से बुक करवाए चार्टर प्लेन की दूसरी फ्लाइट 13 जुलाई को अमृतसर, तीसरी 19 जुलाई को चंडीगढ़ और आखिरी चौथी फ्लाइट 25 जुलाई को अमृतसर पहुंचेगी।
इन सभी फ्लाइट के लिए वहां फंसे लोगों ने सरबत दा चैरिटेबल ट्रस्ट के दुबई स्थित दफ्तर में अपने नाम रजिस्टर्ड करवा दिए हैं। बीती रात चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर डॉ. एसपी सिंह ओबराय के अलावा ट्रस्टी गुरजीत सिंह ओबराए भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।